Tuesday, June 18, 2024

BRAHMAN TODAY #ब्राह्मण की वर्तमान काल में स्थिति

वर्तमान काल में  ब्राह्मण
TODAY's #BRAHMAN
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
PtSantoshBhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com
santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com palmistrycncyclopedia.blogspot.com
santoshvedshakti.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
गुणातीतं निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥
[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
(While reading this chapter please use your discretion)
त्रेता युग में क्षत्रियों का शासन था।
महाभारत काल मे यादव क्षत्रियों का शासन था।
उसके बाद दलित-मौर्य और बौद्धो का राज था।
बाद के 600 साल मुसलमान बादशाह (अरबी लुटेरों) का राज था; 
फिर 300 साल अंग्रेज राज था, 
पिछले 71 वर्षों से अंबेडकर का संविधान राजकाज चला रहा है।
लेकिन फिर भी सब पर अत्याचार ब्राह्मणों द्वारा किया गया!!!
ब्राह्मणों, मनुस्मृति को गाली देना, कोसना, उन्हें कर्मकांडी, पाखंडी, लालची, भ्रष्ट, ढोंगी जैसे विशेषणों के द्वारा अपमानित करना आजकल का ट्रेंड है।
कुछ लोग ब्राह्मणों को सबक सिखाना चाहते हैं, कुछ उन्हें मंदिरों से बाहर कर देना चाहते हैं।
कुछ कथित रूप से पिछड़े लोगों को लगता है कि ब्राह्मणों की वजह से ही वो 'पिछड़े' रह गये, दलितों की अपनी दलीलें हैं, कभी-कभी अन्य जातियों के लोगों के श्रीमुख से भी इस तरह की बातें सुनने को मिल जाती हैं। अरब-खरबपति होकर भी वो पिछड़े-दलित हैं और आरक्षण चाहते हैं।
कम्युनिष्ट, धर्म निरपेक्ष, समाजवादी ये धारणा फैला रहे हैं कि ब्राह्मणों की वजह से समाज पिछड़ा रह गया, लोग अशिक्षित रह गये, समाज जातियों में बंट गया, देश में अंधविश्वासों को बढ़ावा मिला। पढ़ना सबसे मुशिक काम है।
कौटिल्य, ने संपूर्ण मगध साम्राज्य को संकटों से मुक्ति दिलाई, देश में जनहितैषी सरकार की स्थापना कराई , भारत की सीमाओं को ईरान तक पहुंचा दिया और कालजयी ग्रन्थ'अर्थशास्त्र' की रचना की (जिसे आज पूरी दुनिया पढ़ रही है) वो *कौटिल्य* ब्राह्मण थे।
आदि शंकराचार्य जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधने के प्रयास किये, 8वीं सदी में ही पूरे देश का भ्रमण किया, विभिन्न विचारधाराओं वाले तत्कालीन विद्वानों-मनीषियों से शास्त्रार्थ कर उन्हें हराया, देश के चार कोनों में चार मठों की स्थापना कर हर हिंदू के लिए चार धाम की यात्रा का विधान किया, जिससे आप इस देश को समझ सकें वो शंकराचार्य ब्राह्मण थे।
कर्नाटक के जिन लिंगायतों को कांग्रेसी हिंदूओं से अलग करना चाहतें हैं, उनके गुरु और लिंगायत के संस्थापक - बसव - भी ब्राह्मण थे।
भारत में सामाजिक-वैचारिक उत्थान, विभिन्न जातियों की समानता, छुआ-छूत, भेद-भाव के खिलाफ समाज को एक करने वाले भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत रामानंद, (जो केवल "कबीर" के ही नहीं बल्कि *"संत रैदास"* के भी "गुरु" थे) ब्राह्मण थे।
आज दिल्ली में जिस भव्य अक्षरधाम मंदिर के दर्शन करके दलितों समेत सभी जातियों के लोग खुद को धन्य मानते हैं, उस मंदिर की स्थापना करने वाला स्वामी-नारायण संप्रदाय है जिसके जनक घनश्याम पांडेय भी ब्राह्मण थे।
वक्त के अलग-अलग कालखंड में  हिंदू समाज में व्याप्त हो चुकी बुराईयों को दूर करने के लिए 'आर्य समाज' व 'ब्रह्म समाज' के रूप में जो दो बड़े आंदोलन देश में खड़े हुए , इन दोनों के ही जनक क्रमश: "स्वामी दयानंद सरस्वती व राजा राममोहन राय" ( जिन्होंने हमें सती प्रथा से मुक्ति दिलाई ) ब्राह्मण थे।
भारत में विधवा विवाह की शुरुआत कराने वाले *"ईश्वरचंद्र विद्यासागर"* भी ब्राह्मण थे।
इन सभी संतों ने जाति - पांति , छुआछूत, भेदभाव के खिलाफ समाज को जागरुक करने में अपना जीवन खपा दिया, लेकिन समाज नहीं सुधरा।
भगवान् श्री राम  की महिमा को "रामचरित मानस" के जरिये घर-घर में पहुँचाने वाले "तुलसीदास" और भगवान् श्री कृष्ण  की भक्ति की लहर पैदा करने वाले वल्लभाचार्य भी ब्राह्मण थे।
सिख-शिष्य परम्परा देने वाले अजय भरद्वाज भी ब्राह्मण थे। 
विदेशी आधिपत्य के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह का बिगुल बजाने संन्यासियों में से अधिकांश लोग ब्राह्मण थे,
अंग्रेजों की तोपों के सामने सीना तानने वाले मंगल पांडेय, रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे बी ब्राह्मण ही थे।
अंग्रेज अफसरों के लिए दहशत का पर्याय बन चुके चंद्रशेखर आजाद, फांसी के फंदे पर झूलने वाले राजगुरु - ये सभी ब्राह्मण थे।
भीमराव को अम्बेडकर बनाने वाले अम्बेडकर भी ब्राह्मण थे।
वंदेमातरम जैसी कालजयी रचना से पूरे देश में देशभक्ति का ज्वार पैदा करने वाले बंकिमचंद्र चटर्जी, जन-गण-मन के रचयिता रविंद्रनाथ टैगोर ब्राह्मण, देश के पहले आईएएस (तत्कालीन ICS) सत्येंद्रनाथ टौगोर भी ब्राह्मण थे।
स्वतंत्रता आंदोलन के नायक गोपालकृष्ण गोखले ( गांधी जी के गुरु ), बाल गंगाधर तिलक, राजगोपालाचारी ब्राह्मण। भारत के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में स्वर्गीय "श्री अटल बिहारी वाजपेयी"  भी ब्राह्मण।
नेहरु सरकार से त्यागपत्र देने वाले पहले मंत्री, जिन्होंने पद की बजाय जनहित के लिए संघर्ष का रास्ता चुना और कश्मीर के सवाल पर अपने प्राणों की आहुति दी वो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी ब्राह्मण बीजेपी के सबसे बड़े सिद्धांतकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदू समाज की एकता, जाति विहीन समाज की स्थापना और सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना के लिए खड़ा हुआ दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" की नींव एक गरीब ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूज्य डॉ. हेडगेवार ने डाली थी उन्होंने अपने खून का कतरा-कतरा हिंदूओं को ताकत देने और उन्हें एकसूत्र में पिरोने में खपा दिया, केवल ब्राह्मणों की चिंता नहीं की संघ के दूसरे सर संघ चालक डॉ. गोलवलकर जिन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को ताकत देने के लिए सारा जीवन समर्पित कर दिया, वो भी ब्राह्मण ही थे।
देश में पहली कम्यूनिस्ट सरकार केरल में बनाने वाले *नंबूदरीपाद* समेत मार्क्सवादी आंदोलन के कई प्रमुख रणनीतिकार ब्राह्मण ही थे। समकालीन नेताओं की बात करें तो तमिलनाडु में जयललिता ब्राह्मणी थी।
मायावती, जिन्होंने 'तिलक-तराजू और तलावर, इनको मारो जूते चार' जैसा अपमानजनक नारा बार-बार लगवाया, उन पर जब लखनऊ के गेस्ट हाउस में सपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया, उन्हें मारा-पीटा, उनके कपड़े फाड़े और शायद उनकी हत्या करने वाले थे, उस समय जान पर खेलकर उन गुंडों से लड़ने वाले और मायावती को सुरक्षित वहां से निकालने वाले "स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी" भी ब्राह्मण थे।
बाजीराव बल्लाल भी ब्राह्मण ही थे। मत भूलो मोह्हमद के पिता और चाचा भी शिव मन्दिर के पुजारी ब्राह्मण ही थे।
इन सभी के ऐतिहासिक साक्ष्य मौजूद हैं।
देव  एक  गुन  धनुष  हमारे। नौ गुन  परम  पुनीत तुम्हारे॥
भगवान श्री राम जी ने परशुराम जी से कहा, हे प्रभु! हम क्षत्रिय हैं हमारे पास एक ही गुण अर्थात धनुष ही है और आप ब्राह्मण हैं। आप में परम पवित्र 9 गुण हैं।[रामचरित मानस गोस्वामी तुलसीदास]
ब्राह्मण के नौ गुण :-
रिजुः तपस्वी सन्तोषी क्षमाशीलो जितेन्द्रियः। दाता शूरो दयालुश्च ब्राह्मणो नवभिर्गुणैः॥
रिजुः-सरल, तपस्वी-तप करने वाला, संतोषी-मेहनत की कमाई पर सन्तुष्ट रहने वाला, क्षमाशीलो-क्षमा करने वाला हो, जितेन्द्रियः-इन्द्रियों को वश में रखने वाला, दाता-दान करने वाला, शूर-बहादुर, दयालुश्च-सब पर दया करने वाला और ब्रह्मज्ञानी।
ब्राह्मणक्षत्रियविशां शूद्राणां च परन्तप।
कर्माणि प्रविभक्तानि स्वभावप्रभवैर्गुणैः॥18.41॥
हे परंतप! ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्यों के तथा शूद्रों के कर्म स्वभाव से उत्पन्न गुणों द्वारा विभक्त किए गए हैं। 
O Parantap! The deeds-duties of Brahman, Kshatriy, Vaeshy and Shudr are differentiated on the basis of the three characteristics (qualities, abilities, traits) generated-evolved from their nature possessed by them through various births carried over with the soul.
Professional behaviour (nature of work) one is performing, comes through their accumulated deeds evolved out of destiny. There duties are divided according to the qualities-three characteristics born out of nature. 
द्विजातियों (ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य) और शूद्रों के वर्णाश्रम धर्म अलग-अलग हैं। मनुष्यों में उनके पूर्व जन्मों के संस्कार उनके वर्तमान जन्म में किसी जाति-विशेष में जन्म का कारण बनते हैं। सत्व, रज और तम ही संस्कारों का निर्माण करते हैं। ऊँच-नीच योनि में जन्म और भोगों का मिलना, ये पूर्व जन्मों के शेष कर्मों का परिणाम मात्र हैं। मनुष्य को अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए, अपितु उनके आधार पर अपने अगले जन्मों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। इसमें बुद्धि, विवेक, संगति, आचार, विचार, स्वाध्याय सहायक सिद्ध होते हैं। आज जो ब्राह्मण है, कल को वो ही व्यक्ति अपने दुष्कर्मों के परिणाम स्वरूप अति निकृष्ट कीट, पशु, पक्षी योनि में भी जा सकता है और एक शूद्र मात्र स्वकर्म को सुचारू रूप से अँजाम देकर देव योनि अथवा मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। जातिगत अभिमान व्यक्ति को नर्क में भी पहुँचा सकता है। 
Brahman, Kshatriy and Vaeshy are termed as Dwij Jati (upper cast, Swarn) and Shudr belong to lower castes, labour-service class. Four divisions in the population have been created on the basis of characters (Gun) and nature of work. Nature of work is differentiated on the basis of the three characteristics, earth, heaven, nether world and the deities. Birth in any of the four Varn (Caste) takes place as a result of the performances in the previous births, while the present and previous births will decide the next births, in India (Bharat, Hindustan, Aryavart). Elsewhere, differentiation like black-white, rich-poor, high-low, upper caste-lower caste, masters-slaves, rich-poor, capitalist-communists etc. are also based on the basis of deeds in previous births.
Innerself of the human being is affected by his rites, actions, company, environment, which lays down the foundation of his nature and behaviour. Nature and behaviour in previous births, develop the Satv, Rajo or Temo Gun (tendencies, characters, qualities) in him, which decide his present birth in Brahman, Kshatriy, Vaeshy, Shudr or Nishad families. His actions too depend upon inborn characteristics-tendencies, which develop his mentality. Birth in higher or lower species-animate, is the result of destiny, on the basis of performances in previous births, pleasure & pains are associated with them accordingly.
One should not be proud of being a Brahman and the Shudr should not be shy-depressed, demoralised for  being so, since the Varn is not a permanent feature of the soul.
Brahman, Kshatriy, Vaeshy, Shudr & Nishad too have further sub divisions making them higher or lower as compared to the other one. Animals too have distinctions like revered-hated, good-bad, honourable or taboo like the cow is revered and a pig is discarded.
No one can be purely pious-virtuous or a sinner. Those with higher composition of Satvik Gun, goes to heavens, one with higher content of Rajsik Gun, will inhabit the earth and with excess of Tamsik gun one is moved to lower species, abodes and the hell.
Anyone who over come his traits and keep on worshiping-praying the God, perform virtuous, righteous, pious activities is sure to reach the abode of the Almighty. His Salvation-Moksh is sure & certain.
More of Satv Gun creates a Brahman, dominance of Rajo Gun over recessive Satv gun, forms a Kshatriy and the dominance of Rajo Gun and depression of Temo Gun creates a Vaeshy, while excessive Temo Gun leads to birth in a Shudr family.
Similarly, such distinction, hierarchy is present in the inhabitants, occupants of the three abodes (heavens, earth, nether world) as well, like caste, position, status, situation etc.
शमो दमस्तपः शौचं क्षान्तिरार्जवमेव च।
ज्ञानं विज्ञानमास्तिक्यं ब्रह्मकर्म स्वभावजम्॥18.42॥
अंतःकरण का निग्रह करना, इंद्रियों को वश में करना, धर्मपालन के लिए कष्ट सहना, बाहर-भीतर से शुद्ध रहना, दूसरों के अपराधों को क्षमा करना, मन, इंद्रिय और शरीर को सरल रखना, वेद, शास्त्र, ईश्वर, लोक-परलोक आदि में श्रद्धा रखना, वेद-शास्त्रों का अध्ययन-अध्यापन करना और परमात्मा, वेद आदि में आस्था रखना, ये सब के सब ही ब्राह्मण के स्वाभाविक कर्म हैं।  
Equanimity, serenity, self control-restraint, peace loving, tolerance (bearing of pain, difficulty, suffering, inconvenience, hardship, torture, righteous or devout conduct to carry-out religious faith-duties), purity-austerity and cleansing (internal and external), faith in eternity, forgiveness, honesty, uprightness-simplicity of body and mind, wisdom-knowledge of Ved, Puran, Upnishad, Itihas (History) Brahmans are the natural duties-qualities of the Brahmans.
ब्रह्म कर्म, सत्वगुण की प्रधानता, ब्राह्मण के स्वाभाविक गुण-लक्षण हैं। इनमें उसको परिश्रम नहीं करना पड़ता। 
शम :: मन को जहाँ लगाना हो लग जाये और जहाँ से हटाना हो वहाँ से हट जाये।
दम :: इन्द्रियों को वश में रखना।
तप :: अपने धर्म का पालन करते हुए जो कष्ट आये, उसे प्रसन्नतापूर्वक सहन करना।
शौच :: मन, बुद्धि, इन्द्रियाँ, शरीर, खान-पान, व्यवहार को पवित्र रखना। सदाचार का पालन। क्षान्ति-बिना क्षमा माँगे ही क्षमा करना। आर्जवन-शरीर, मन, वाणी व्यवहार, छल, कपट, छिपाव, दुर्भाव शून्य हों। ज्ञान-वेद, शास्त्र, इतिहास, पुराण का अध्ययन, बोध, कर्तव्य-अकर्तव्य की समझ। विज्ञान-यज्ञ के विधि-विधान, अवसर, अनुष्ठान का उचित-समयानुसार प्रयोग। आस्तिकता-परमात्मा, वेद, शास्त्र, परलोक आदि में आस्था-विश्वास, सच्ची श्रद्धा और उनके अनुसार ही आचरण। 
Please refer to :: VARNASHRAM DHARM वर्णाश्रम धर्मsantoshkipathshala.blogspot.com
आजकल के ब्राह्मण में कलयुग का प्रभाव स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है और कुछ को छोड़ कर शेष नाममात्र के ब्राह्मण हैं। केवल ब्राह्मण कुल में जन्म लेने मात्र से ही कोई ब्राह्मण नहीं हो जाता; उसे ब्राह्मण उसके माँ-बाप, गुरु जनों द्वारा शिक्षा-दीक्षा से बनाया जाता है। 
A Brahman is deemed to have self control over his senses, organs and the mind in order to fix and channelise the brain and energies as per his own will and desire. It enables him to utilise, divert or restraint his capabilities in best possible manner for the service of mankind, humanity and society.
He is capable of bearing with pain, insult, torture, difficulty, suffering, inconvenience, hardship and wretchedness, while carrying out righteous or devout conduct, duties. He restrains himself, though capable of repelling wickedness and improper conduct.
During the current cosmic era-Kali Yug the Brahman is the most deprived lot. He has to accept various jobs for his survival in addition to performing his traditional duties, Pooja-Path (Prayers associated with enchantment of verse (Mantr, Shloks, Strotr, Stuties) devoted to the Almighty), Yagy, Hawan, Agni Hotr (Holy sacrifices in holy fire), study of Veds, scriptures and guiding, motivating the public to seek Moksh.
He has to ascertain purity of body, mind and soul, senses, organs; purity of food, drinks and behaviour. Maintenance of good habits of excretion, bathing are essential for him, in daily routine. He should ad-hare to pious behaviour, virtuous and ethical conduct. He should be always soft and polite and uses decent, dignified, distinguished language. He should never use harsh words or language.
Those who migrate to other countries forget all these things and adopt them selves to those circumstances-situations. Millions of Brahmans were subjected to convert to Christianity, Islam and Sikhism, till today they are unable to return to their Dharm. Still the prudent never forget these and seek guidance from learned, enlightened.
He forgives, without being asked happily, though cable to punish with the strength, power and might possessed by him. He is immune to defamation, back biting and insult.
He bears simple cloths. He is simple, honest and open. He is free from cheating, cunningness,  trickery, fraud, deceit, deceiving, ill will etc.
He studies and learns Ved, Puran, Upnishad, Brahman, Ramayan, Mahabharat, Geeta and History; acquires the knowledge of various other scriptures to understand, accept and act in accordance with them. He has the understanding and experience of do’s and do not’s of performing Vedic rites, sacrifices and scientific methods.
He has firm faith and belief in God, Ved, other Abodes (life after death, rebirth) and respects and honour them. A Brahman is not burdened to act in accordance with them, since he is born in such families, where purity of blood has been maintained. He has the natural Brahmanical genetic tendencies (DNA, chromosomes, genes) in him due to the atmosphere, company and association. Importance is not given to the means of livelihood-earning for living due to the presence of Satvik characters, practice, company, self study. It’s for the society to take care of him, since he is the real owner of the earth and all means of livelihood.
A Brahman has to be an ideal person with high moral character, values, virtues and dignity. He should command respect in the society. He should purify and sanctifies himself every day, in the morning by bathing, prayers and rituals. He is a devotee of the God with simple living and high thinking. He learns and acquires the knowledge of various Vedic literature  He himself accepts donations and distributes the surplus, among the ones who are in need of them. He teaches and guides the students and disciples. He is free from ill will, anger, envy and prejudices. He is always soft and polite, with graceful-refined decent tone, language and behaviour. He is revered in the society in high esteem and is ready to help anyone and everyone. He is simple and down to earth, in behaviour and practice. He observes fast on festivals. He is away from wine, woman, narcotics, drugs, meat, fish and meat products. He adhere to ascetic practices and performs Hawan, Yagy, prayers and religious ceremonies as per calendar, on the prescribed dates auspicious occasions and schedule. He has conquered his desires.
Brahmans have originated from the forehead of Brahma. They are the mouth of the community and the store house of knowledge and wisdom. Teaching, educating, showing the right direction and preaching the four Varn are the pious duties of a Brahman. Anyone who is a Brahman by birth, but do not possess the Brahmanical qualities, characters, virtues, morals, wisdom is not considered to be a Brahman. The Brahmans who are corrupt in respect of food, habits, behaviour, devoid of Bhakti, devotion to God are considered to be inferior to lower castes.
Anyone who insults, misbehaves a Brahman and invite his wrath, has his abode in the hells. His life is cursed and all sorts of pains-sorrow, tortures, insults comes to him uninvited.
COMMON CHARACTER ICES OF ALL VARNS-CASTES :: (1). दान पुण्य, (2). हवन, अग्नि-होत्र, यज्ञ करना,  (3). धूप बत्ती, अगर बत्ती, लोबान, शुद्ध देशी घी या सरसों के तेल का दीया जलाना, आरती करना-उतारना, पूजा-पाठ करना, (4). तीर्थ स्थलों की यात्रा करना, (5). पवित्र नदियों, तालाबों, झीलों यथा मन सरोवर में नहाना, (6). योग्य, आदरणीय-पूजनीय व्यक्तिओं व देवी-देवताओं का सम्मान, (7). केवल अपनी पति के साथ-केवल ऋतु कल में संतान हेतु मैथुन-गर्भाधान, (8). सभी प्राणियों पर दया करना, (9). सत्य बोलना, आचरण, (10). अत्यधिक कठिन श्रम न करना, (11). अपने पर निर्भर व्यक्तियों हेतु धन कमाना, (12). सभी से मित्रता पूर्ण व्यवहार, (13). शरीर, मन, आत्मा की शुद्धि, साफ- सफाई, (14). इच्छा रहित कार्य-कर्म, समाज के भले-हित के लिये कार्य-अनुसंधान, (15). किसी के कार्य में कमी, गलती, बुराई न देखना-निकालना, (16). कंजूसी न करना इत्यादि। 
(1). Donation-charity, (2). Performing  Hawan, Agni Hotr-Sacrifices in Fire, Yagy, (3). Burning Dhoop, incense sticks, Loban-Banzoin, wick lamps of mustard, Deshi Ghee, Arti, Pooja-Path, (4). Visiting Holi places-pilgrimages, (5). Bathing in Holi rivers, ponds, lakes like Man Sarovar, (6). Honouring the deserving and the deities, (7). Sex-mating-intercourse with own wife only and that is too, during ovulation for the sake of progeny only, (8). Kindness-pity towards all creatures, (9). Truthfulness, (10). avoidance of extreme-too much, painful, excessive labour, (11). earning money for dependent, (12). Friendly behaviour with every one-organism creature, (13). Cleanliness of the body, mind and the soul, (14). Doing of work without desires, performing for the welfare of the society others,  (15). Not to see-find faults with others, (16). Lack of miserliness, etc, 
CHARACTERISTICS OF BRAHMNS ब्राह्मण गुण धर्म :: कुछ अपवादों को छोड़ कर अधिकतर ब्राह्मण अपने स्वाभाविक गुणों के आधार पर पहचाने जाते हैं। (1). शुद्ध सात्विक आचार-व्यवहार, निरामिष  भोजन, सदाचार। (2). अत्यधिक विकसित मस्तिष्क, मानसिक शक्ति। (3). वेदों, पुराणों, शास्त्रों, रामायण, महाभारत इतिहास आदि का पढ़ना और पढ़ाना। (4). साहस, पौरुष। (5). मजबूत शरीर व माँस पेशियाँ-बाहुबल। (6). पढ़ना-पढाना, स्वाद्ध्याय, चिंतन भक्ति। (7). गौर वर्ण। (8). माँस, मच्छी, अँडा, माँसाहार न करना। (9). धुम्रपान, बीड़ी-सिग्रेट न पीना; नशाखोरी, शराब से दूर रहना। (10). अपनी पत्नी के अलावा अन्य स्त्री के बारे में न सोचना। (11). किसी को भी न सताना, परेशान तंग न करना, हानि न पँहुचाना। (12). सहन शक्ति, क्रोध न करना-काबु रखना। (13). दैनिक स्नान पूजा पाठ प्रार्थना। (14). भगवान देवी देवताओं पूर्वजों-पितरों को भेंट चढ़ाना। (15). शुद्ध सात्विक साधनों द्वारा धन कमाना। (16). अपनी आवश्कताओं को न्यूनतम स्तर पर सीमित रखना। (16). संग्रह की  पृव्रति  का अभाव। (17). समाज के उत्थान-विकास का प्रयास। (18). सभी प्राणियों से सामंजस्य बनाये रखना। (19). धन, जवाहरात, गहनों व पत्थरों को समान समझना (20). अपनी पत्नी के अलावा अन्य स्त्री से गर्भाधान न करना, वह भी केवल ऋतू काल में, केवल  रात्रि में, राहु-कालम व ग्रहण में कतई नहीं। 
परम्परा के अनुसार ब्राह्मण वैद्य, चिकित्सक, ज्योतिषी, हस्त रेखा परीक्षक, मन्दिर के पुजारी और यज्ञ कर्ता, सेना के सचालक, राजा के परामर्शदाता, न्यायाधीश होते थे। यदि किसी स्त्री का पति असमर्थ होता था तो संतानोत्पत्ति में उसके परिवार की सहमति से संतानोत्पत्ति यज्ञ की संसाधना भी करते थे। 64 विद्याओं, विधाओं का ज्ञान प्रदान करना, ऋषिकुल की स्थपना-विश्वविद्यालय और संचालन। समस्त ऋषियों का नाम वैज्ञानिक के रूप में भी पाया जाता है। 
ईर्षालु आलोचक, मूर्ख, अविवेकी, नासमझ, अनपढ़, विधर्मी, इसे धर्म का नाम देते यद्यपि इस तरह की किसी चीज का शास्त्रों में कहीं भी कोई भी वर्णन नहीं है। यह मात्र भ्राति के अलावा कुछ भी नहीं है। कोई भी योग्य, काबिल, विवेकी व्यक्ति ब्राह्मण बन सकता है यदि उसमें क्षमता है। 
Barring a few exceptions majority of Brahmans are blessed with certain characteristics which differentiate them with the other Varns. (1). Pure vegetarian food descent behaviour. (2). Highly developed brain power, Study  and teaching of Veds, (3). Purans, epics, scriptures, (4). Courage, valour, bravery, (5). Stout body and muscle power, (6). Learning, educating, meditation, prayers, Bhakti worship-devotion to God, (7). fair colour-complexion, (8). Non consumption of meat-meat products, fish, eggs, (9). Non consumption of narcotics, drugs, wine, (10). Not to think of other women, (11). Not to harm or trouble anyone, (12). Tolerance-not to become angry, (13). Regular bathing, performance of rights-rituals-prayers, (14). making offerings to God-deities-ancestors, (15). Earning money through honest-righteous pure means, (16). To keep own needs to the barest possible minimum, (17). Tendency not to store-accumulate for future,  (18). Should be devoted to the development, growth, upliftment of society, (19). Harmonious relations-cordial relations with all creatures, (20). Weighs stones, gems and jewels equally, (21). Inclination towards sex with own wife only and that is too, during the ovulation period, during night only, avoidance of Rahu Kalam and eclipse. 
Traditionally the Brahmans used to be physicians-doctors (Vaedy), astrologers, Palmists, teachers, ministers, king's adviser, judges. State administrations and army management were their primary duties. They helped women whose husbands were functionally impotent, with the consent of their family. Providing education in 64 faculties. Establishment of universities and maintenance. 
Please refer to :: EDUCATION IN ANCIENT INDIA प्राचीन भारतीय शिक्षाbhartiyshiksha.blogspot.com 
Some ignorant critics, communists, seculars, envious, incapable, imprudent, idiots call it Brahman Dharm (Brahmanical Practices), though nothing like exists in the scriptures. Its purely a deceptive notion. However, anyone is free to become a Brahman if he has calibre, capability, capacity.
BRAHMANS TODAY वर्तमान में ब्राह्मण :: It's very-very difficult, rather impossible to follow-observe the self imposed restrictions, prohibitions, dictates in the life of a Brahmn. It's clearly the reason behind the evolution of the tree of Varn, caste-creed in Hindu religion-society.
One is free to become a Brahmn just by following the long-long list of do's and don'ts.
Daksh Prajapati, who was born out of the right foot-toe of Brahma Ji, may be treated as a Shudr (born out of the feet of Brahma Ji).
His 13 daughters, who were married to Kashyap-a Brahman,  followed the dictates of Shashtr; gave birth to all life forms on including Rakshas, Demons, Giants, Yaksh, Shudr, Mallechchh (Christians & Muslims) earth.
Sanctity, righteousness, asceticism, virtuousness, religiosity, truthfulness, purity, piousity, poverty, donations, charity, kindness, fasting, contentedness, satisfaction, teaching and learning Veds, Purans, Epics, Shashtr, harmony, peace, soft spokenness, decent behaviour, tolerance, highly developed fertile creative brain, excellent memory-power to retention-grasp, not to envy, anger, greedy, perturbed, tease are synonyms to a Brahmn. 
Today's Brahmns are Brahmns only for the name sake. They are just the carriers of the genes, chromosomes, DNA of their ancestors, Rishis, forefathers. They are changing with the changing times and do not hesitate-mind, adopting any profession, trade, business, job for the sake of earning money for survival, in the ever increasing race of fierce competition-in a world, which is narrowing down-shrinking, day by day, in an atmosphere of scientific advancement, discoveries, innovations, researches. However, whichever is the field, they work-choose, they assert their excellence-highly developed mental calibre, capabilities, capacities and move ahead of others, facing-tiding over, all turbulence, difficulties, resistances. What ever a Brahmn does, he should resort-revert back to prayers, devotion to God as and when he has time.
BRAHMANICAL VIRTUES ब्राह्मण संस्कार :: 
ब्राह्मण के तीन जन्म :: (1). माता के गर्भ से, (2). यज्ञोपवीत से व (3). यज्ञ की दीक्षा लेने  से। यज्ञोपवीत के समय गायत्री माता व और आचार्य पिता होते हैं। वेद की शिक्षा देने से आचार्य पिता कहलाता है। यज्ञोपवीत के बिना, वह किसी भी वैदिक कार्य का अधिकारी नहीं होता। जब तक वेदारम्भ न हो, वह शूद्र के समान है।     
जिस ब्राह्मण के 48 संस्कार विधि पूर्वक हुए हों, वही ब्रह्म लोक व ब्रह्मत्व को प्राप्त करता है। इनके बिना वह शूद्र के समान है। 
चालीस ब्राह्मण के संस्कार :: गर्वाधन, पुंसवन, सीमन्तोन्नयन, जातकर्म, नामकरण, अन्न प्राशन, चूडाकर्म, उपनयन, चार प्रकार के वेदव्रत, वेदस्नान, विवाह, पञ्च महायज्ञ (जिनसे पितरों, देवताओं, मनुष्यों, भूत और ब्रह्म की तृप्ति होती है), सप्तपाक यज्ञ-संस्था-अष्टकाद्वय, पार्वण, श्रावणी, आग्रहायणी, चैत्री, शूलगव, आश्र्वयुजी, सप्तहविर्यज्ञ-संस्था-अग्न्याधान, अग्निहोत्र, दर्श-पौर्णमास, चातुर्मास्य, निरूढ-पशुबंध, सौत्रामणि, सप्त्सोम-संस्था-अग्निष्टोम, अत्यग्निष्टोम, उक्थ्य, षोडशी, वाजपेय, अतिरात्र और आप्तोर्याम। 
ब्राह्मण में  8 आत्म गुण ::
अनसूया :: दूसरों के गुणों में दोष बुद्धि न रखना, गुणी  के गुणों को न छुपाना, अपने गुणों को प्रकट न करना, दूसरे के दोषों-अवगुणों को देखकर प्रसन्न न होना। 
दया :: अपने-पराये, मित्र-शत्रु में अपने समान व्यवहार करना और दूसरों का दुःख दूर करने की इच्छा रखना, प्रयास करना। 
क्षमा :: मन, वचन या शरीर से दुःख पहुँचाने वाले पर क्रोध न करना व वैर न करना। 
अनायास :: जिन शुभ कर्मों को करने से शरीर को कष्ट होता हो, उस कर्म को हठात् न करना। 
मंगल :: नित्य अच्छे कर्मों को करना और बुरे कर्मों को न करना। 
अकार्पन्य :: मेहनत, कष्ट व न्यायोपार्जित धन से, उदारता पूर्वक थोड़ा-बहुत नित्य दान करना।  
शौच :: अभक्ष्य वस्तु का भक्षण न करना, निन्दित पुरुषों का संग न करना और सदाचार में स्थित रहना। 
अस्पृहा :: ईश्वर की कृपा से थोड़ी-बहुत संपत्ति से भी संतुष्ट रहना और दूसरे के धन की, किंचित मात्र भी इच्छा न रखना। 
जिसकी गर्भ-शुद्धि हो, सब संस्कार विधिवत् संपन्न हुए हों और वर्णाश्रम धर्म का पालन करता हो, तो उसे अवश्य मुक्ति प्राप्त होती है। 
BRAHMAN AS A DISCIPLE :: The student-Brahmchari will begin-receiving lessons-instructions only after the sacred thread is granted to him-Janeu (जनेऊ, यज्ञोपवीत, loin cord, sacred thread) ceremony. It's essential to accept the sacred knowledge of the Veds. He is asked to wear a chain, garland, string of beads, skin, stick, cloths, sacred thread, recommended for the purpose of education. He has to follow orders, directives, dictates, sermons, rules-regulations, rituals, practices of his teacher, educator, Guru and remain  as an ascetic, like a hermit. He has to become fresh every day by taking bath  and offering tributes to the deities, Pitr-Manes ancestors, saints. He has to collect flowers, fruits, water,  naturally dried wood, Kush-a grass with sharp edges, cow dung, pure clay, mud, earth and different type of wood for making thatched hut etc. He should not accept wine, meat, fish, egg, meat products, scents, flower garland-beads, various juices-extracts and reject the company of the women. Violence of any kind, speaking-telling lies, blame, censure, scorn, abuse, defamation, slander, criticism, blasphemy, betting, company of women, sensuality, passions, sexual acts, greed, anger-envy are not allowed-have to be skipped. He has to remain alone-in solitude with control over himself and all of his faculties (during Van Prasth or Sanyas).
Begging, only as per need with self restraint, control over speech-tongue, utterances, from such families only, who have faith in God, Veds, Hawan, Agnihotr, is allowed. In case alums from such families are not available, he may go to the relative of his Guru, own relatives, acquaintances. He should ensure that the alums are not collected from  the same-one family every day, unless-until their is an emergency. Grain collected through begging should constitute  his main food. Dependence over begging for survival is like fasting. One should not beg before-in front of, from  the sinners, wretched, wicked people. Scriptures-Shashtr do not consider this type of collection of alums as begging.
Hawan has to be performed every day by collecting dried wood and sacrifices in the fire are made. 
The disciple should stand before the Guru with folded hands and sit over the ground only when he is asked to sit and that is too without the mat, cushion, seat in high esteem. He should wake up before the Guru and sleep only when the Guru has slept. He should not speak the name of the Guru and never mimic copy him. He should never criticise the teacher and speak slur against him. He should close his ears if someone is criticising him and moves away from that place. He should  always remain away-aloof from the company of such people-critics.
The disciple, student, child should come down-out of the vehicle to pay regards-respect to elders, Guru, high and mighty. He should behave with the relatives of the Guru in a manner, similar to that he practices with the Guru. Wife of the Guru should be treated as the Guru himself, but touching her in any manner is prohibited. Never sit on the same cushion, seat, mat, bed, with sister, mother, daughter and the wife of the Guru, teacher, educator, master, revered, respected person
He should move-come out  of the village before dawn and dusk. Morning and evening prayers, offerings, recitations have to be performed near a water source-body. Mother, father, parents-guardians, elders and brothers must be regarded and should not be betrayed during trouble-difficult times, periods.
Regular service of the parents-Guru ensures education, enlightenment, knowledge. He should not follow any other practices-service unless until ordered by them. He has to adhere to his own Dharm.
ब्राह्मण छात्र धर्म :: यज्ञोपवीत संपन्न हो जाने पर वटुक (विद्यार्थी) को व्रत का उपदेश ग्रहण करना चाहिये और वेदाध्ययन करना चाहिये। यज्ञोपवीत के समय जो मेखला, चर्म, दंड, वस्त्र, यज्ञोपवीत आदि धारण करने को कहा गया है, उन्हीं को धारण करे। अपनी तपस्या हेतु ब्रह्मचारी जितेन्द्रिय होकर गुरु की सेवा में तत्पर रहे व नियमों का पालन करे। नित्य स्नान करके देवता, पितर और ऋषिओं का तर्पण करे। पुष्प, फल, जल, समिधा, मृतिका, कुश, और अनेक प्रकार के काष्ठों का संग्रह करे। मद्य, मांस, गंध,पुष्प माला, अनेक प्रकार के रस और स्त्रियों का परित्याग करे। प्राणियों की हिंसा, शरीर में उबटन लगाना, अंजन लगाना, जूता व छत्र धारण करना, गीत सुनना, नाच देखना, जुआ खेलना, झूंठ बोलना, निंदा करना, स्त्रियों के समीप बैठना, काम-क्रोध, लोभादि के वशीभूत होना-इत्यादि ब्रह्मचारी के लिए वर्जित है-निषिद्ध है। उसे संयम पूर्वक एकाकी रहना है। उसे जल, पुष्प, गाय का  गोबर,  मृतिका और कुशा का संग्रह करे। 
आवश्कतानुसार भिक्षा नित्य लानी है। भिक्षा माँगते वक्त वाणी पर संयम रखे। जो ग्रहस्थी अपने कर्मों (वर्णाश्रम धर्म) में तत्पर हो, वेदादि का अध्ययन करे, यज्ञादि में श्रद्धावान हो उसके यहाँ से ही भिक्षा ग्रहण करे। इस प्रकार भिक्षा न मिलने पर ही, गुरु के कुल में व अपने बंधु-बांधव, पारिवारिक सदस्य-स्वजनों से भिक्षा प्राप्त करे। कभी भी एक ही परिवार से भिक्षा ग्रहण न करे। भिक्षान्न को मुख्य अन्न माने। भिक्षावृति से रहना, उपवास के बराबर माना गया है। महापातकियों से भिक्षा कभी स्वीकार न करे। इस प्रकार की भिक्षा को शास्त्र में भीख नहीं माना गया है। 
नित्य समिधा लाकर प्रतिदिन सायं काल व प्रात: काल हवन करे। 
ब्रह्मचारी गुरु के समक्ष हाथ जोड़कर खड़ा हो गुरु की आज्ञा से ही बैठे, परन्तु आसन पर नहीं। गुरु के उठने से पूर्व उठे व सोने के बाद सोये, गुरु के समक्ष बड़ी विनम्रता से बैठे, गुरु का नाम न ले, गुरु की नक़ल न करे। गुरु की निंदा-आलोचना न करे, जहाँ  गुरु की निंदा-आलोचना  होती हो वहाँ से उठ जाये अथवा कान बंद कर ले।  गुरु निंदक-आलोचकों से  सदा दूर ही रहे। 
वाहन से उतर कर  गुरु को अभिवादन-प्रणाम करे। वह एक ही वाहन, शिला, नौका आदि पर गुरु के बैठ सकता है। गुरु के गुरु, श्रेष्ठ सम्बन्धी, गुरु पुत्र के साथ गुरु के समान ही व्यवहार करे। गुरु की सवर्णा स्त्री को गुरु के समान ही समझे, परन्तु पैर दवाना, उबटन लगाना, स्नान कराना निषिद्ध हैं। बहन, बेटी, माता के साथ  कभी भी एक ही आसन पर न बैठे। 
गाँव में सूर्योदय व सूर्यास्त न होने दे-जल के निकट-निर्जन स्थान पर दोनों संध्याओं में संध्या-वंदन करे।  
माता, पिता, आचार्य व भाई का विपत्ति में भी अनादर न करे, सदा आदर करे। 
माता, पिता,आचार्य की नित्य सेवा-शुश्रूषा करने से ही विद्या मिल जाती है। इनकी आज्ञा से ही किसी अन्य धर्म का आचरण करे अन्यथा नहीं।
दैवाधीनं  जगत सर्वं  मन्त्रा  धीनाश्च  देवता:। 
ते मंत्रा: ब्राह्मणा धीना:, तस्माद्  ब्राह्मण देवता:॥ 
धिग्बलं क्षत्रिय बलं,ब्रह्म तेजो बलम बलम्।
एकेन ब्रह्म दण्डेन,सर्व शस्त्राणि हतानि च॥
त्याग तपस्या गायत्री सन्ध्या के बल से और आज लोग उसी को त्यागते जा रहे हैं और पुजवाने का भाव जबरदस्ती रखे हुए हैं।
विप्रो वृक्षस्तस्य मूलं च सन्ध्या। वेदा: शाखा धर्मकर्माणि पत्रम्॥
तस्मान्मूलं यत्नतो रक्षणीयं। छिन्ने मूले नैव शाखा न पत्रम्॥
वेदों का ज्ञाता और विद्वान ब्राह्मण एक ऐसे वृक्ष के समान हैं जिसका मूल(जड़) दिन के तीन विभागों प्रातः,मध्याह्न और सायं सन्ध्याकाल के समय यह तीन सन्ध्या(गायत्री मन्त्र का जप) करना है,चारों वेद उसकी शाखायें हैं,तथा  वैदिक धर्म के  आचार विचार का पालन करना उसके पत्तों के समान हैं।
अतः प्रत्येक ब्राह्मण का यह कर्तव्य है कि इस सन्ध्या रूपी मूल की यत्नपूर्वक रक्षा करें, क्योंकि यदि मूल ही नष्ट हो जायेगा तो न तो शाखायें बचेंगी और न पत्ते ही बचेंगे।
विप्राणां यत्र पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता।[पुराण]
जिस स्थान पर ब्राह्मणों का पूजन हो वहाँ देवता भी निवास करते हैं। अन्यथा ब्राह्मणों के सम्मान के बिना देवालय भी  शून्य हो जाते हैं। 
ब्राह्मणातिक्रमो नास्ति विप्रा वेद विवर्जिताः।
ब्राह्मण यदि वेद से हीन भी हो, तब पर भी उसका अपमान नही करना चाहिए। क्योंकि  तुलसी का पत्ता क्या छोटा क्या बड़ा, वह हर अवस्था में  कल्याण ही करता है।[भगवान्  श्री कृष्ण]
ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद् बाहू राजन्यः कृतः।
उरू तदस्य यद्द्वैश्यः पद्भ्यां शूद्रो अजायत॥
इस पुरुष का मुख ब्राह्मण हुआ अर्थात् ब्राह्मण इसके मुख से उत्पन्न हुए । भुजाओं को क्षत्रिय बनाया गया अर्थात् क्षत्रिय इसकी भुजाओं से उत्पन्न हुए।[ऋग्वेद के पुरुष सूक्त]
ब्राह्मण विराट पुरुष भगवान् के मुख में निवास करते हैं। इनके मुख से निकले हर शब्द भगवान् का ही शब्द है।
विप्र प्रसादात् धरणी धरोहमम्; विप्र प्रसादात् कमला वरोहम।
विप्र प्रसादात् अजिता जितोहम्; विप्र प्रसादात् मम् राम नामम्॥
ब्राह्मणों के आशीर्वाद से ही मैंने धरती को धारण कर रखा है। अन्यथा इतना भार कोई अन्य पुरुष कैसे उठा सकता है,इन्ही के आशीर्वाद से नारायण हो कर मैंने लक्ष्मी को वरदान में प्राप्त किया है, इन्ही के आशीर्वाद से मैं हर युद्ध भी जीत गया और ब्राह्मणों के आशीर्वाद से ही मेरा नाम राम अमर हुआ है, अतः ब्राह्मण सर्व पूज्यनीय है और ब्राह्मणों का अपमान ही कलियुग में पाप की वृद्धि का मुख्य कारण है।
जिन्होंने वेद ग्रहण कर सनातन समाज को दिये, मंदिर बनाए, धर्म का रास्ता प्रशस्त किया; उन्हीं ब्राह्मणों को आज गालियाँ दी जा रही हैं।
जिन्होंने ज्ञान-विज्ञान, अभियान्त्रिकी, नीति-न्याय शास्त्र, कूटनीति, धर्म, सदाचरण, धर्माचरण, मर्यादा सिखाई; उन्हीं को आज अल्प बुध्दि, सदाचार हीन निशाना बनाते हैं। 
आरक्षण के माध्यम से निर्बुद्धियों को उच्चतम पदों पर आरूढ़ किया जा रहा है।
सोशल मीडिया, फिल्मों, में उन्हें पाखंडी, बलात्कारी, दुराचारी लुटेरा बताया जाता है। 
ब्राह्मण आज भी सबसे गरीब, संघर्षशील है।
तपस्वी, सदाचारी, त्यागियों का सरे आम अपमान किया जाता है। 
मोदी, मुर्मू, माया, स्टालिन, नितीश इन्हीं ब्राह्मणों की वोट के दम पर चुनाव जीतते हैं।
ब्राह्मण की वर्तमान काल में स्थिति :: जिस व्यक्ति पर एट्रोसिटी एक्ट 89 के तहत बिना जाँच-पड़ताल के भी कार्यवाई की जा सकती है, वो ब्राह्मण है। जिसको जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करके बेखौफ गाली दी जा सकती है, वो ब्राह्मण है, देश में आरक्षित 131 लोकसभा सीटों और 1,225 विधान सभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ सकता है, लेकिन वोट दे सकता है, वो ब्राह्मण है, जिसके हित के लिए आज तक कोई आयोग नहीं बना, वो ब्राह्मण है जिसके लिए कोई सरकारी योजना न बनी हो, वो  ब्राह्मण है। 
जिसके साथ देश का संविधान भेदभाव करता है, वो ब्राह्मण है, मात्र जिसको सजा देने के लिए NCSC और NCST का गठन किया गया वो ब्राह्मण है। मात्र जिसे सजा देने के लिए हर जिले में विशेष SC/ST न्यायालय खोले गए हैं, वो अभागा  ब्राह्मण है। 
जो स्कूल में अन्य वर्गों के मुकाबले चार गुनी फीस दे कर अपने बच्चों को पढाता है, वो बेसहारा ब्राह्मण है। 
नौकरी, प्रमोशन, घर आवंटन आदि में जिसके साथ कानूनन भेदभाव वैध है वो बेचारा ब्राह्मण है। 
सरकारों व सविधान द्वारा सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया जाने वाला वो ब्राह्मण है। 
सबसे ज्यादा वोट देकर भी खुद को लुटापिटा-ठगा सा महसूस करने वाला वो ब्राह्मण है। 
सभाओं में फर्श तक बिछा कर एक अच्छी सरकार की चाह में आपको सत्ता सौंपने वाला वो ब्राह्मण है। 
देश हित मे आपका तन, मन, धन से साथ देने वाला वो ब्राह्मण है।
इतने भेदभाव के बावजूद भी, धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो की भावना जो रखता है, वो ब्राह्मण है।
BRAHMANS TODAY वर्तमान में ब्राह्मण :: It's very-very difficult, rather impossible to follow-observe the self imposed restrictions, prohibitions, dictates in the life of a Brahmn. It's clearly the reason behind the evolution of the tree of Varn, caste-creed in Hindu religion-society.
One is free to become a Brahmn just by following the long-long list of do's and don'ts.
Daksh Prajapati, who was born out of the right foot-toe of Brahma Ji, may be treated as a Shudr (born out of the feet of Brahma Ji).
His 13 daughters, who were married to Kashyap-a Brahman,  followed the dictates of Shashtr; gave birth to all life forms on including Rakshas, Demons, Giants, Yaksh, Shudr, Mallechchh (Christians & Muslims) earth.
Sanctity, righteousness, asceticism, virtuousness, religiosity, truthfulness, purity, piousity, poverty, donations, charity, kindness, fasting, contentedness, satisfaction, teaching and learning Veds, Purans, Epics, Shashtr, harmony, peace, soft spokenness, decent behaviour, tolerance, highly developed fertile creative brain, excellent memory-power to retention-grasp, not to envy, anger, greedy, perturbed, tease are synonyms to a Brahmn. 
Today's Brahmns are Brahmns only for the name sake. They are just the carriers of the genes, chromosomes, DNA of their ancestors, Rishis, forefathers. They are changing with the changing times and do not hesitate-mind, adopting any profession, trade, business, job for the sake of earning money for survival, in the ever increasing race of fierce competition-in a world, which is narrowing down-shrinking, day by day, in an atmosphere of scientific advancement, discoveries, innovations, researches. However, whichever is the field, they work-choose, they assert their excellence-highly developed mental calibre, capabilities, capacities and move ahead of others, facing-tiding over, all turbulence, difficulties, resistances. What ever a Brahman does, he should resort-revert back to prayers, devotion to God as and when he has time.
लौकिके कर्मणि रतः पशूनां परिपालकः।
वाणिज्यकृषिकर्मा यः स विप्रो वैश्य उच्यते॥
जो ब्राह्मण घर-गृहस्थी, पशु पालन, खेती बाड़ी, व्यापार में लगा है, वह असल में वैश्य है।[चाणक्य नीति 11.13]
The Brahman who is engrossed in worldly affairs, animal husbandry (rear-breed animals) agriculture, trade is really a Vaeshy (businessman-trader).
This is how the caste system originated. People who turned to such activities never turned back to Brahmnical practices Dharm, Saty, Nayay-justice, Devotion to Almighty, Yog, asceticism. The exodus is continuing at a much faster rate these days. Each and every person is in race for a job-service, a practice meant for the Shudr.
आधुनिक भारत में ब्राह्मणों की दुर्दशा :: जिन लोगों ने भारत को लूटा, तोडा, नष्ट किया, वे आज इस देश में ‘अतीत भुला दो’ के नाम पर सम्मानित हैं और एक अच्छा जीवन जी रहे हैं। जिन्होंने भारत की मर्यादा को खंडित किया, उसके विश्विद्यालयों को विध्वंस किया, उसके विश्वज्ञान के भंडार पुस्तकालयों को जला कर राख किया, उन्हें आज के भारत में सब सुविधाओं से युक्त सुखी जीवन मिल रहा है।
ब्राह्मण जिन्होंने सदैव अपना जीवन देश, धर्म और समाज की उन्नति के लिए अर्पित किया, वे आधुनिक भारत में "काल्पनिक" पुराने पापों के लिए दोषी हैं।
आधुनिक माओवादी, कम्युनिस्ट इतिहासकार कहते हैं कि भारत के ब्राह्मण सदा से दलितों का शोषण करते आये हैं जो घृणित वर्ण-व्यवस्था के प्रवर्तक भी हैं। यह पूरी तरह मिथ्या है। 
ब्राह्मण-विरोध का यह काम पिछले दो शतकों में कार्यान्वित किया गया।
वे कहते हैं कि ब्राह्मणों ने कभी किसी अन्य जाति के लोगों को पढने लिखने का अवसर नहीं दिया।

बड़े बड़े विश्वविद्यालयों के बड़े बड़े शोधकर्ता यह सिद्ध करने में लगे रहते हैं कि ब्राह्मण सदा से समाज का शोषण करते आये हैं और आज भी कर रहे हैं, कि उन्होंने हिन्दू ग्रन्थों की रचना केवल इसीलिए की कि वे समाज में अपना स्थान सबसे ऊपर घोषित कर सकें...

किंतु यह सारे तर्क खोखले और बेमानी हैं, इनके पीछे एक भी ऐतिहासिक प्रमाण नहीं। एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो वह अंततः सत्य प्रतीत होने लगता, इसी भांति इस झूठ को भी आधुनिक भारत में सत्य का स्थान मिल चुका है।

आइये आज हम बिना किसी पूर्व प्रभाव के और बिना किसी पक्षपात के न्याय बुद्धि से इसके बारे सोचे, सत्य घटनायों पर टिके हुए सत्य को देखें।

क्योंकि अपने विचार हमें सत्य के आधार पर ही खड़े करने चाहियें, न कि किसी दूसरे के कहने मात्र से।

खुले दिमाग से सोचने से आप पायेंगे कि ९५ % ब्राह्मण सरल हैं, सज्जन हैं, निर्दोष हैं। आश्चर्य है कि कैसे समय के साथ साथ काल्पनिक कहानियाँ भी सत्य का रूप धारण कर लेती हैं। यह जानने के लिए बहुत अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं कि ब्राह्मण-विरोधी यह विचारधारा विधर्मी घुसपैठियों, साम्राज्यवादियों, ईसाई मिशनरियों और बेईमान नेताओं के द्वारा बनाई गयी और आरोपित की गयी,ताकि वे भारत के समाज के टुकड़े टुकड़े करके उसे आराम से लूट सकें।

सच तो यह है कि इतिहास के किसी भी काल में ब्राह्मण न तो धनवान थे और न ही शक्तिशाली। ब्राह्मण भारत के समुराई नहीं है। वन का प्रत्येक जन्तु मृग का शिकार करना चाहता है, उसे खा जाना चाहता है, और भारत का ब्राह्मण वह मृग है। आज के ब्राह्मण की वह स्थिति है जो कि नाजियों के राज्य में यहूदियों की थी। क्या यह स्थिति स्वीकार्य है? ब्राह्मणों की इस दुर्दशा से किसी को भी सरोकार नहीं, जो राजनीतिक दल हिन्दू समर्थक माने गए हैं, उन्हें भी नहीं;सब ने हम ब्राह्मणों के साथ सिर्फ छलावा ही किया है।

ब्राह्मण सदा से निर्धन वर्ग में रहे हैं!

क्या आप ऐसा एक भी उदाहरण दे सकते हैं जब ब्राह्मणों ने पूरे भारत पर शासन किया हो? शुंग,कण्व ,सातवाहन आदि द्वारा किया गया शासन सभी विजातियों और विधर्मियों को क्यूं कचोटता है?

चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्यकी सहायता की थी एक अखण्ड भारत की स्थापना करने में। भारत का सम्राट बनने के बाद, चन्द्रगुप्त ,चाणक्य के चरणों में गिर गया और उसने उसे अपना राजगुरु बनकर महलों की सुविधाएँ भोगते हुए, अपने पास बने रहने को कहा। चाणक्य का उत्तर था: ‘मैं तो ब्राह्मण हूँ, मेरा कर्म है शिष्यों को शिक्षा देना और भिक्षा से जीवनयापन करना।

क्या आप किसी भी इतिहास अथवा पुराण में धनवान ब्राह्मण का एक भी उदाहरण बता सकते हैं?

श्री कृष्ण की कथा में भी निर्धन ब्राह्मण सुदामा ही प्रसिद्ध है।

संयोगवश, श्रीकृष्ण जो कि भारत के सबसे प्रिय आराध्य देव हैं, यादव-वंश के थे, जो कि आजकल ओबीसी के अंतर्गत आरक्षित जाति मानी गयी है।

यदि ब्राह्मण वैसे ही घमंडी थे जैसे कि उन्हें बताया जाता है, तो यह कैसे सम्भव है कि उन्होंने अपने से नीची जातियों के व्यक्तियों को भगवान् की उपाधि दी और उनकी अर्चना पूजा की स्वीकृति भी?(उस सन्दर्भ में यदि ईश्वर ब्राह्मण की कृति हैं जैसा की कुछ मूर्ख कहते हैं)

देवों के देव महादेव शिव को पुराणों के अनुसार किराट जाति का कहा गया है, जो कि आधुनिक व्यवस्था में सत की श्रेणी में पाए जाते हैं

दूसरों का शोषण करने के लिए शक्तिशाली स्थान की, अधिकार-सम्पन्न पदवी की आवश्यकता होती है। जबकि ब्राह्मणों का काम रहा है या तो मन्दिरों में पुजारी का और या धार्मिक कार्य में पुरोहित का और या एक वेतनहीन गुरु(अध्यापक) का। उनके धनार्जन का एकमात्र साधन रहा है भिक्षाटन। क्या ये सब बहुत ऊंची पदवियां हैं? इन स्थानों पर रहते हुए वे कैसे दूसरे वर्गों का शोषण करने में समर्थ हो सकते हैं?

एक और शब्द जो हर कथा कहानी की पुस्तक में पाया जाता है वह है - ‘निर्धन ब्राह्मण' जो कि उनका एक गुण माना गया है। समाज में सबसे माननीय स्थान संन्यासी ब्राह्मणों का था, और उनके जीवनयापन का साधन भिक्षा ही थी। (कुछ विक्षेप अवश्य हो सकते हैं, किंतु हम यहाँ साधारण ब्राह्मण की बात कर रहे हैं।)

ब्राह्मणों से यही अपेक्षा की जाती रही कि वे अपनी जरूरतें कम से कम रखें और अपना जीवन ज्ञान की आराधना में अर्पित करें। इस बारे में एक अमरीकी लेखक आलविन टाफलर ने भी कहा है कि ‘हिंदुत्व में निर्धनता को एक शील माना गया है।’

सत्य तो यह है कि शोषण वही कर सकता है जो समृद्ध हो और जिसके पास अधिकार हों

अब्राह्मण को पढने से किसी ने नहीं रोका। श्रीकृष्ण यदुवंशी थे, उनकी शिक्षा गुरु संदीपनी के आश्रम में हुई, श्रीराम क्षत्रिय थे उनकी शिक्षा पहले ऋषि वशिष्ठ के यहाँ और फिर ऋषि विश्वामित्र के पास हुई। बल्कि ब्राह्मण का तो काम ही था सबको शिक्षा प्रदान करना। हां यह अवश्य है कि दिन-रात अध्ययन व अभ्यास के कारण, वे सबसे अधिक ज्ञानी माने गए,और ज्ञानी होने के कारण प्रभावशाली और आदरणीय भी।

इसके कारण कुछ अन्य वर्ग उनसे जलने लगे, किंतु इसमें भी उनका क्या दोष यदि विद्या केवल ब्राह्मणों की पूंजी रही होती तो वाल्मीकि जी रामायण कैसे लिखते और तिरुवलुवर तिरुकुरल कैसे लिखते?

और अब्राह्मण संतो द्वारा रचित इतना सारा भक्ति-साहित्य कहाँ से आता? जिन ऋषि व्यास ने महाभारत की रचना की वे भी एक मछुआरन माँ के पुत्र थे। इन सब उदाहरणों से यह स्पष्ट है कि ब्राह्मणों ने कभी भी विद्या देने से मना नहीं किया।

जिनकी शिक्षायें हिन्दू धर्म में सर्वोच्च मानी गयी हैं, उनके नाम और जाति यदि देखी जाए, तो वशिष्ठ, वाल्मीकि, कृष्ण, राम, बुद्ध, महावीर, कबीरदास, विवेकानंद आदि, इनमें कोई भी ब्राह्मण नहीं। तो फिर ब्राह्मणों के ज्ञान और विद्या पर एकाधिकार का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता! यह केवल एक झूठी भ्रान्ति है जिसे गलत तत्वों ने अपने फायदे के लिए फैलाया, और इतना फैलाया कि सब इसे सत्य मानने लगे।

जिन दो पुस्तकों में वर्ण(जाति नहीं) व्यवस्था का वर्णन आता है उनमें पहली तो है मनुस्मृति जिसके रचियता थे मनु जो कि एक क्षत्रिय थे, और दूसरी है श्रीमदभगवदगीता जिसके रचियता थे व्यास जो कि निम्न वर्ग की मछुआरन के पुत्र थे। यदि इन दोनों ने ब्राह्मण को उच्च स्थान दिया तो केवल उसके ज्ञान एवं शील के कारण, किसी स्वार्थ के कारण नहीं।

ब्राह्मण तो अहिंसा के लिए प्रसिद्ध हैं।

पुरातन काल में जब कभी भी उन पर कोई विपदा आई, उन्होंने शस्त्र नहीं उठाया, क्षत्रियों से सहायता माँगी।

बेचारे असहाय ब्राह्मणों को अरब आक्रमणकारियों ने काट डाला, उन्हें गोवा में पुर्तगालियों ने क्रॉस पर चढ़ा कर मारा, उन्हें अंग्रेज मिशनरी लोगों ने बदनाम किया, और आज अपने ही भाई-बंधु उनके शील और चरित्र पर कीचड उछल रहे हैं। इस सब पर भी क्या कहीं कोई प्रतिक्रिया दिखाई दी, क्या वे लड़े, क्या उन्होंने आन्दोलन किया?

औरंगजेब ने बनारस, गंगाघाट और हरिद्वार में १५०,००० ब्राह्मणों और उनके परिवारों की ह्त्या करवाई, उसने हिन्दू ब्राह्मणों और उनके बच्चों के शीश-मुंडो की इतनी ऊंची मीनार खडी की जो कि दस मील से दिखाई देती थी, उसने उनके जनेयुओं के ढेर लगा कर उनकी आग से अपने हाथ सेके। किसलिए, क्योंकि उन्होंने अपना धर्म छोड़ कर इस्लाम को अपनाने से मना किया। यह सब उसके इतिहास में दर्ज़ है।

क्या ब्राह्मणों ने शस्त्र उठाया? फिर भी ओरंगजेब के वंशज हमें भाई मालूम होते हैं और ब्राह्मण देश के दुश्मन?

यह कैसा तर्क है, कैसा सत्य है?

कोंकण-गोवा में पुर्तगाल के वहशी आक्रमणकारियों ने निर्दयता से लाखों कोंकणी ब्राह्मणों की हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने ईसाई धर्म को मानने से इनकार किया। क्या आप एक भी ऐसा उदाहरण दे सकते हो कि किसी कोंकणी ब्राह्मण ने किसी पुर्तगाली की हत्या की? फिर भी पुर्तगाल और अन्य यूरोप के देश हमें सभ्य और अनुकरणीय लगते हैं और ब्राह्मण तुच्छ! यह कैसा सत्य है?

(जब पुर्तगाली भारत आये, तब सत. ज़ेवियर ने पुर्तगाल के राजा को पत्र लिखा “यदि ये ब्राह्मण न होते तो सारे स्थानीय जंगलियों को हम आसानी से अपने धर्म में परिवर्तित कर सकते थे।” यानि कि ब्राह्मण ही वे वर्ग थे जो कि धर्म परिवर्तन के मार्ग में बलि चढ़े। जिन्होंने ने अपना धर्म छोड़ने की अपेक्षा मर जाना बेहतर समझा। सत. ज़ेवियर को ब्राह्मणों से असीम घृणा थी, क्योंकि वे उसके रास्ते का काँटा थे,

हजारों की संख्या में गौड़ सारस्वत कोंकणी ब्राह्मण उसके अत्याचारों से तंग हो कर गोवा छोड़ गए, अपना सब कुछ गंवा कर। क्या किसी एक ने भी मुड़ कर वार किया? फिर भी सत. ज़ेवियर के नाम पर आज भारत के हर नगर में स्कूल और कॉलेज है और भारतीय अपने बच्चों को वहां पढ़ाने में गर्व अनुभव करते हैं

इनके अतिरिक्त कई हज़ार सारस्वत ब्राह्मण काश्मीर और गांधार के प्रदेशों में विदेशी आक्रमणकारियों के हाथों मारे गए। आज ये प्रदेश अफगानिस्तान और पाकिस्तान कहलाते हैं,

और वहां एक भी सारस्वत ब्राह्मण नहीं बचा है। क्या कोई एक घटना बता सकते हैं कि इन प्रदेशों में किसी ब्राह्मण ने किसी विदेशी की हत्या की? हत्या की छोडिये, क्या कोई भी हिंसा का काम किया?

और आधुनिक समय में भी इस्लामिक आतंकवादियों ने काश्मीर घाटी के मूल निवासी ब्राह्मणों को विवश करके काश्मीर से बाहर निकाल दिया।

५००,००० काश्मीरी पंडित अपना घर छोड़ कर बेघर हो गए, देश के अन्य भागों में शरणार्थी हो गये, और उनमे से ५०,००० तो आज भी जम्मू और दिल्ली के बहुत ही अल्प सुविधायों वाले अवसनीय तम्बुओं में रह रहे हैं। आतंकियों ने अनगनित ब्राह्मण पुरुषों को मार डाला और उनकी स्त्रियों का शील भंग किया। क्या एक भी पंडित ने शस्त्र उठाया, क्या एक भी आतंकवादी की ह्त्या की?

फिर भी आज ब्राह्मण शोषण और अत्याचार का पर्याय माना जाता है और मुसलमान आतंकवादी वह भटका हुआ इंसान जिसे क्षमा करना हम अपना धर्म समझते हैं। यह कैसा तर्क है?

माननीय भीमराव अंबेडकर जो कि भारत के संविधान के तथाकथित रचियता (प्रारूप समिति के अध्यक्ष) थे, उन्होंने एक मुसलमान इतिहासकार का सन्दर्भ देकर लिखा है कि धर्म के नशे में पहला काम जो पहले अरब घुसपैठिया मोहम्मद बिन कासिम ने किया, वो था ब्राह्मणों का खतना। “किंतु उनके मना करने पर उसने सत्रह वर्ष से अधिक आयु के सभी को मौत के घाट उतार दिया।” मुग़ल काल के प्रत्येक घुसपैठ, प्रत्येक आक्रमण और प्रत्येक धर्म-परिवर्तन

में लाखों की संख्या में धर्म-प्रेमी ब्राह्मण मार दिए गए। क्या आप एक भी ऐसी घटना बता सकते हो जिसमें किसी ब्राह्मण ने किसी दूसरे सम्प्रदाय के लोगों की हत्या की हो?

१९वीं सदी में मेलकोट में दिवाली के दिन टीपू सुलतान की सेना ने चढाई कर दी और वहां के ८०० नागरिकों को मार डाला जो कि अधिकतर मंडयम आयंगर थे। वे सब संस्कृत के उच्च कोटि के विद्वान थे। (आज तक मेलकोट में दिवाली नहीं

मनाई जाती।) इस हत्याकाण्ड के कारण यह नगर एक श्मशान बन गया।

ये अहिंसावादी ब्राह्मण पूर्ण रूप से शाकाहारी थे, और सात्विक भोजन खाते थे जिसके कारण उनकी वृतियां भी सात्विक थीं और वे किसी के प्रति हिंसा के विषय में सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने तो अपना बचाव तक नहीं किया। फिर भी आज इस देश में टीपू सुलतान की मान्यता है। उसकी वीरता के किस्से कहे-सुने जाते हैं। और उन ब्राह्मणों को कोई स्मरण नहीं करता जो धर्म के कारण मौत के मुंह में चुपचाप चले गए।

अब जानते हैं आज के ब्राह्मणों की स्थिति क्या आप जानते हैं कि बनारस के अधिकाँश रिक्शा वाले ब्राह्मण हैं? क्या आप जानते हैं कि दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर आपको ब्राह्मण कुली का काम करते हुए मिलेंगे?

दिल्ली में पटेलनगर के क्षेत्र में 50 % रिक्शा वाले ब्राह्मण समुदाय के हैं। आंध्र प्रदेश में ७५ % रसोइये और घर की नौकरानियां ब्राह्मण हैं। इसी प्रकार देश के दुसरे भागों में भी ब्राह्मणों की ऐसी ही दुर्गति है, इसमें कोई शंका नहीं। गरीबी-रेखा से

नीचे बसर करने वाले ब्राह्मणों का आंकड़ा ६०% है। हजारों की संख्या में ब्राह्मण युवक अमरीका आदि पाश्चात्य देशों में जाकर बसने लगे हैं क्योंकि उन्हें वहां सॉफ्टवेर इंजीनियर या साइंटिस्ट का काम मिल जाता है। सदियों से जिस समुदाय के सदस्य अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण समाज के शिक्षक और शोधकर्ता रहे हैं, उनके लिए आज ये सब कर पाना कोई बड़ी बात नहीं। फिर भारत सरकार को उनके सामर्थ्य की आवश्यकता क्यों नहीं ? क्यों भारत में तीव्र मति की अपेक्षा मंद मति को प्राथमिकता दी जा रही है? और ऐसे में देश का विकास होगा तो कैसे?

कर्नाटक प्रदेश के सरकारी आंकड़ों के अनुसार वहां के वासियों का आर्थिक चित्रण कुछ ऐसा है: ईसाई भारतीय

१५६२ रू/ वोक्कालिग जन - ९१४ रू/ मुसलमान - ७९४ रू/ पिछड़ी जातियों के जन - ६८० रू/ पिछड़ी

जनजातियों के जन - ५७७ रू/ और ब्राह्मण - ५३७ रू।

तमिलनाडु में रंगनाथस्वामी मन्दिर के पुजारी का मासिक वेतन ३०० रू और रोज का एक कटोरी चावल है। जबकि उसी मन्दिर के सरकारी कर्मचारियों का वेतन कम से कम २५०० रू है। ये सब ठोस तथ्य हैं लेकिन इन सब तथ्यों के होते हुए, आम आदमी की यही धारणा है कि पुजारी‘धनवान’ और ‘शोषणकर्ता’ है, क्योंकि देश के बुद्धिजीवी वर्ग ने अनेक वर्षों तक इसी असत्य को अनेक प्रकार से चिल्ला चिल्ला कर सुनाया है।

क्या हमने उन विदेशी घुसपैठियों को क्षमा नहीं
किया जिन्होंने लाखों-करोड़ों हिंदुओं की हत्या की और देश को हर प्रकार से लूटा? जिनके आने से पूर्व भारत संसार का सबसे धनवान देश था और जिनके आने के बाद आज भारत पिछड़ा हुआ थर्ड वर्ल्ड कंट्री  कहलाता है।

इनके दोष भूलना सम्भव है तो अहिंसावादी, ज्ञानमूर्ति, धर्मधारी ब्राह्मणों को किस बात का दोष लगते हो

कब तक उन्हें दोष देते जाओगे?

क्या हम भूल गए कि वे ब्राह्मण समुदाय ही था जिसके कारण हमारे देश का बच्चा बच्चा गुरुकुल में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से शिक्षा पाकर एक योग्य नागरिक बनता था? क्या हम भूल गए कि ब्राह्मण ही थे जो ऋषि मुनि कहलाते थे, जिन्होंने विज्ञान को अपनी मुट्ठी में कर रखा था?

भारत के स्वर्णिम युग में ब्राह्मण को यथोचित सम्मान दिया जाता था और उसी से सामाज में व्यवस्था भी ठीक रहती थी। सदा से विश्व भर में जिन जिन क्षेत्रों में भारत का नाम सर्वोपरी रहा

है और आज भी है वे सब ब्राह्मणों की ही देन हैं, जैसे कि अध्यात्म, योग, प्राणायाम, आयुर्वेद आदि। यदि ब्राह्मण जरा भी स्वार्थी होते तो यह सब अपने था अपने कुल के लिए ही रखते

दुनिया में मुफ्त बांटने की बजाए इन की कीमत वसूलते। वेद-पुराणों के ज्ञान-विज्ञान को अपने मस्तक में धारने वाले व्यक्ति ही ब्राह्मण कहे गए और आज उनके ये सब योगदान भूल कर हम उन्हें दोष देने में लगे है।

जिस ब्राह्मण ने हमें मन्त्र दिया ‘वसुधैव कुटुंबकं’ वह ब्राह्मण विभाजनवादी कैसे हो सकता है? जिस ब्राह्मण ने कहा ‘लोको सकलो सुखिनो भवन्तु' वह किसी को दुःख कैसे पहुंचा सकता है? जो केवल अपनी नहीं , केवल परिवार, जाति, प्रांत या देश की नहीं बल्कि सकल जगत की मंगलकामना करने का उपदेश देता है, वह ब्राह्मण स्वार्थी कैसे हो सकता है?

इन सब प्रश्नों को साफ़ मन से, बिना पक्षपात के विचारने की आवश्यकता है, तभी हम सही उत्तर जान पायेंगे।

आज के युग में ब्राह्मण होना एक दुधारी तलवार पर चलने के समान है। यदि ब्राह्मण अयोग्य है और कुछ अच्छा कर नहीं पाता तो लोग कहते हैं कि देखो हम तो पहले ही जानते थे कि इसे इसके पुरखों के कुकर्मों का फल मिल रहा है।

यदि कोई सफलता पाता है तो कहते हैं कि इनके तो सभी हमेशा से ऊंची पदवी पर बैठे हैं, इन्हें किसी प्रकार की सहायता की क्या आवश्यकता? अगर किसी ब्राह्मण से कोई अपराध हो जाए फिर तो कहने ही क्या, सब आगे पीछे के सामाजिक पतन का दोष उनके सिर पर मढने का मौका सबको मिल जाता है। कोई श्रीकांत दीक्षित भूख से मर जाता है तो कहते हैं कि बीमारी से मरा।

ब्राह्मण बेचारा इतने दशकों से अपने अपराधों की व्याख्या सुन सुन कर ग्लानि से इतना झुक चूका है कि वह कोई प्रतिक्रिया भी नहीं करता, बस चुपचाप सुनता है और अपने प्रारब्ध को स्वीकार करता है।

बिना दोष के भी दोषी बना घूमता है आज का ब्राह्मण। नेताओं के स्वार्थ, समाज के आरोपों, और देशद्रोही ताकतों के षड्यंत्र का शिकार हो कर रह गया है ब्राह्मण। बहुत से ब्राह्मण अपने पूर्वजों के व्यवसाय को छोड़ चुके हैं आज। बहुत से तो संस्कारों को भी भूल चुके हैं । अतीत से कट चुके हैं किंतु वर्तमान से उनको जोड़ने वाला कोई नही, इसलिए उन्हें जोड़ने के लिए उन्हें एक करने के लिए ब्राह्मण कम्युनिटी भारत  प्रयासरत है 

 
Contents of these above mentioned blogs are covered under copy right and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. ALL RIGHTS RESERVED WITH THE AUTHOR.
संतोष महादेव-धर्म विद्या सिद्ध व्यास पीठ (बी ब्लाक, सैक्टर 19, नौयडा)
skbhardwaj1951@gmail.com

Thursday, April 4, 2024

#विद्यार्थी LEARNER-SCHOLAR

विद्यार्थी LEARNER-SCHOLAR
CONCEPTS & EXTRACTS IN HINDUISM
PtSantoshBhardwaj
dharmvidya.wordpress.com hindutv.wordpress.com santoshhastrekhashastr.wordpress.com bhagwatkathamrat.wordpress.com jagatgurusantosh.wordpress.com santoshkipathshala.blogspot.com santoshsuvichar.blogspot.com santoshkathasagar.blogspot.com bhartiyshiksha.blogspot.com santoshhindukosh.blogspot.com palmistrycncyclopedia.blogspot.com
santoshvedshakti.blogspot.com
ॐ गं गणपतये नम:।  
अक्षरं परमं ब्रह्म ज्योतीरूपं सनातनम्।
गुणातीतं निराकारं स्वेच्छामयमनन्तजम्॥
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भुर्मा ते संगोऽस्त्वकर्मणि॥
[श्रीमद्भगवद्गीता 2.47]
आलस्यं मदमोहौ च चापल्यं गोष्ठिरेव च; स्तब्धता चाभिमानित्वं तथात्यागित्वमेव च। एते वै अष्ट दोषा: स्यु: सदा विद्यार्थिनां मता:॥
आलस्य करना, मदकारी पदार्थों का सेवन, घर आदि में मोह रखना, चपलता-एकाग्रचित न होना, व्यर्थ की बात में समय बिताना, उद्धतपना (inaugurate) या जड़ता, अहंकार और लालची होना, ये विद्यार्थी के आठ दोष  माने गए है अर्थात् इन दुर्गुणों से युक्त को विद्या प्राप्त नहीं होती।[विदुर नीति 116] 
Evils-defects of a learner-student :- laziness, use of drugs-narcotics, attachment for the home, lack of concentration-frolic behaviour, versatility, wasting time in useless affairs, ignorance, ego and greediness.  
चंचलता :: बहुमुखी प्रतिभा, बहुविज्ञता; versatility.
सुखार्थिन: कुतो विद्या नास्ति विधार्थिन: सुखम्।
सुखार्थी वा त्यजेद् विद्या विद्यार्थी वा त्यजेत् सुखम्॥117॥
सुख चाहने वाले को विद्या कहाँ? विधार्थी को सुख कहाँ? इसलिए जो सुख की चाहना करने वाला है, उसे विद्या की प्राप्ति की इच्छा छोड़ देनी चाहिए अथवा विद्यार्थी को सुख की इच्छा छोड़ देनी चाहिए।विदुर नीति 117] 
The student should not crave for comforts-luxury. The learner can have either education or comforts.
विद्वत्वं च नृपत्वं च न एव तुल्ये कदाचन्।
स्वदेशे पूज्यते राजा विद्वान् सर्वत्र पूज्यते॥
विद्वता और राज्य अतुलनीय (इन दोनों की एक दूसरे से तुलना नहीं की जा सकती) हैं, राजा को तो अपने राज्य-देश में ही सम्मान मिलता है पर विद्वान का सर्वत्र सम्मान होता है। 
Enlightenment, learning, knowledge and kingdom-empire can never be compared. A king is honoured-respected in his own land, country, state, whereas the intellectual, scholar, philosopher is respected everywhere. 
कामं क्रोधं तथा लोभं स्वाद शृङ्गारकौतुकम्।
अतिनिद्राऽतिसेवा च विद्यार्थी ह्याष्ट वर्जयेत्॥
#विद्यार्थी को काम, क्रोध, लोभ, स्वादिष्ट भोजन की अपेक्षा, शृंगार, अत्यधिक जिज्ञासा, चापलूसी, अधिक निद्रा और शरीर निर्वाह के लिए अत्यधिक प्रयास आदि त्याग कर देना चाहिये।[चाणक्य नीति 11.11] 
A celibate, #student should renounce (reject-forget) sex, anger, greed, desire to eat tasty food, make up, recreation (entertainment, games, plays, shows), excess sleep, flattery & undue physical labour.
These things are mismatch for studies-learning. One should be eager, ready, anxious to learn-understand and apply, what has been learnt. Rote memory-cramming is of no use. There is no place for back biting, rest for a learner. He should devote himself to the Guru, teacher, master and the God.
यथा खात्वा खनितेत्र भूतले वारि विन्दति।
तथा गुरुगतां विद्यां शुश्रूषुरधिगच्छति॥
जिस प्रकार कुँआ खोदने पर उससे पानी निकलता है, उसी प्रकार शिष्य, जिज्ञासु को गुरु, अनुभवी-तजुर्बेकार लोगों की सेवा करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।[चाणक्य नीति 13.17] 
The way-manner in which water oozes out of the soil by digging it with spade-mattock, the student, learner attains, acquires education, learning. enlightenment from the teacher by serving him.
In today's context one should not expect the student to serve him in any way, except paying him for coaching, tutorials, tuition. At occasions the student collect the fees from his parents and do not pay it to the teacher. Today's teaching is life oriented, meant to prepare the child for earning by acquiring some skills, ability, knowledge, understanding, application in a specific field. He may become doctor, engineer, Police, administrator, 
bureaucrats, politician, criminal  to earn more & more; through corrupt means. Impact of one person-Guru is seldom observed over the personality of the child.
However, the internet, books-magazines, TV have become very strong medium which are shaping-affecting the over all development of child (probably in negative direction). Parents should be extra cautious-careful in this regard. Social media especially Face Book & YouTube are spoiling the lives of millions of children & grown up.
BJP government which talks of morals do not care to restrict all this. Americans are bent upon spreading vulgarity, nudity all over the world.

अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त (11.7) :: ऋषि :- ब्रह्मा; देवता :- ब्रह्मचारी; छन्द :- 1 पुरोऽतिजागत विराङ्गर्भा त्रिष्टुप्, 2 पञ्चपदा बृहतीगर्भा विराट् शक्वरी, 3 उरोबृहती, 4-5, 24 त्रिष्टुप्, 6 शाक्वरगर्भा चतुष्पदा जगती, 7 विराङ्गर्भा त्रिष्टुप्, 8 पुरोऽतिजागता विराट् जगती, 9 बृहतीगर्भा त्रिष्टुप्, 10 भुरिक् त्रिष्टुप्, 11, 13 जगती, 12 शाक्वरगर्भा चतुष्पदा विराट् अतिजगती, 14, 16-22 अनुष्टुप्, 15 पुरस्ता-ज्ज्योति त्रिष्टुप्, 23 पुरोबार्हतातिजागतगर्भा त्रिष्टुप्, 25 एकावसानाच्र्युष्णिक्, 26 मध्येज्योति उष्णिग्गर्भा त्रिष्टुप्।
ब्रह्मचारीष्णंश्चरति रोदसी उभे तस्मिन् देवाः संमनसो भवन्ति।
स दाधार पृथिवीं दिवं च स आचार्यं 1 तपसा पिपर्ति॥
ब्रह्मचारी (ब्रह्म के अनुशासन में आचरणशील) स्वर्गलोक तथा पृथ्वी लोक इन दोनों को स्वयं के अनुरूप बनाता हुआ चलता है। देवतागण उस ब्रह्मचारी में सौमनस्यता पूर्वक निवास करते हैं।  इस तरह वह भूलोक तथा स्वर्गलोक को अपने तपःशक्ति से धारण करता है एवं आचार्य को परिपूर्ण करता है अर्थात् तृप्त अथवा सार्थक बनाता है। भाव यह है कि ब्रह्म के अनुशासन में चलने वाले अपनी भावनाओं, विचारों एवं क्रियाओं से धरती तथा आकाश के स्थूल-सूक्ष्म प्रवाहों को अपने अनुकूल बनाते हैं।  लौकिक अर्थों में शरीर का नाभि से नीचे वाले भाग को धरती से सम्बद्ध, नाभि से कण्ठ तक अन्तरिक्ष से एवं शीश को 'द्यु' से सम्बन्धित कहा जाता है। ब्रह्मचारी इनको परस्पर बनाता है एवं सभी को ब्रह्मानुशासन में आबद्ध रखता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.1)
The celibate who follows the discipline of Brahm make a balance with the heavens & earth. The demigods-deities reside in the celibate cheerfully-happily. In this way he hold-support the earth & heavens with his Tap Shakti-ascetic power and satisfy the Achary-teacher. Those who subject themselves to the dictates of Brahm, make the earth, sky-space, macro-micro flows favourable to themselves, with feelings, thoughts and actions. In terms of physical world the part of the body below navel is connected with earth. navel to neck with the space and the head forms the heavens. The celibate make them uniform and keep them under discipline.
ब्रह्मचारिणं पितरो देवजनाः पृथग् देवा अनुसंयन्ति सर्वे।
गन्धर्वा एनमन्वायन् त्रयस्त्रिंशत् त्रिशताः षट्सहस्त्राः सर्वान्त्स देवांस्तपसा पिपर्ति॥
देवता, पितर, गन्धर्व तथा देवतागण ये सारे ब्रह्मचारी के पीछे उसकी रक्षा के उद्देश्य से चलते हैं। Demigods, Pitr-Manes, Gandarbhs follow the celibate for his protection. तीन तथा तीस अथवा तैंतीस, तीन सौ तथा छह हजार इन देवों का ब्रह्मचारी ही अपनी तपः शक्ति से पोषण करता है। कहने का तात्पर्य यह है कि देवताओं को अनेकों विभागों में विभाजित किया गया है। तीन लोकों के तीन, उनके दस-दस सहयोगी 30, दोनों 33 आदि। वेद तथा ब्राह्मण ग्रन्थों के अनुसार देव शक्तियों को विशिष्ट प्राण प्रवाह कहा गया है। उनकी संख्या हजारों कही गयी है। वही भाव यहाँ युक्ति संगत बैठता है। (अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.2)
The celibate nurture the demigods-deities in groups of three & thirty or thirty three and six thousand, with his ascetic powers. The demigods-deities have been grouped in various sections like :- for the three abodes three, their accomplices in groups of ten each, associated thirty and both-together thirty three. The flow of specific powers of the demigods have been describes as per Veds and Brahman scriptures. They are in thousands. This concept-idea suits-fits here.
आचार्य उपनयमानो ब्रह्मचारिणं कृणुते गर्भमन्तः।
तं रात्रीस्तिस्त्र उदरे बिभर्ति तं जातं द्रष्टुमभिसंयन्ति देवाः॥
ब्रह्मचारी को अपने निकट बुलाते हुए (उपनयन संस्कार करके) आचार्य अपने ज्ञान रूपी शरीर के गर्भ में उसे धारण करता है। आचार्य तीन रात तक ब्रह्मचारी को अपने गर्भ में रखता है। जब दूसरे आध्यात्मिक जन्म को लेकर वह बाहर आ जाता है, तो दिव्य शक्ति प्रवाह या सत् पुरुष उसके सहयोग अथवा अभिनन्दन हेतु एकत्रित होते हैं। यहाँ पर एक पंक्ति में यह कहा गया है कि आचार्य तीन रात्रि तक ब्रह्मचारी को अपने गर्भ में रखता है इसका अर्थ यह है कि आचार्य शिष्य वो अपने गर्भ में तीन रात्रियों में रखता है। रात्रि अन्धकार की, अज्ञानता ग्रस्त अवस्था की प्रतीक होती है। जब तक शिष्य के तीनों तरह के अन्धकार (भावना, विचारणा एवं काया परक अभाव, अज्ञानता तथा आसक्ति ) का निवारण नहीं हो जाता, तब तक आचार्य शिष्य को अपने गर्भ (संरक्षण) में रखता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.3)
The celibate is asked to come near the Guru and sanctified with the sacred thread, accepting him as a part of his enlightened body-Ashram. The Achary keep the celibate in this environment for three days. The celibate is reborn as a spiritual being and is welcomed by the divine flow of powers. The celibate-taught in the protection-asylum of the Guru is brought to light-learning out of darkness-ignorance.
Please refer to :: INITIATION OF STUDIES  विद्यारम्भ :: HINDU PHILOSOPHY (4.12) हिन्दु दर्शन, santoshkipathshala.blogspot.com
#Guru THE TEACHER #गुरु#अध्यापक #शिक्षक bhartiyshiksha.blogspot.com
(20.11.2026)
इयं समित् पृथिवी द्यौर्द्वितीयोतान्तरिक्षं समिधा पृणाति।
ब्रह्मचारी समिधा मेखलया श्रमेण लोकांस्तपसा पिपर्ति॥
ब्रह्मचारी समिधा, मेखला, श्रम तथा तप द्वारा लोकों का पोषण करता है (समिधा ही अग्नि को धारण करती है। मेखला उसे मर्यादित रखती है। श्रम स्थूल पुरुषार्थ का प्रतीक है एवं तप सूक्ष्म पुरुषार्थ का प्रतीक है।) ब्रह्मचारी की पहली समिधा पृथ्वी है (अर्थात् शरीर के क्रम में पहली समिधा पृथ्वी नाभि से नीचे वाला अंग है। ब्रह्मग्नि प्राप्त करने के निमित्त इसे पहले अर्पित करते हैं।) ब्रह्मचारी की दूसरी समिधा स्वर्गलोक है (अर्थात् विचारों को ब्रह्मानुशासन में लाना दूसरा चरण है।) ब्रह्मचारी की तीसरी समिधा अन्तरिक्ष है (अर्थात् अन्तरिक्ष, नाभि से कण्ठ तक का हृदय भाग तीसरी समिधा है।) इन्हीं से क्रमशः अशक्ति, अज्ञान तथा अभाव की तीन रात्रियों का निवारण होता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.4)
The celibate nurture the abodes through the Samidha (Yagy-Hawan wood), with labour & Tap-ascetics and sacred thread keep him under control-limits. Labour represent macro effort-labour, while Tap-ascetics show micro efforts. Earth constitute celibate's first Samidha. In the body order navel lies below. Second Samidha is the heaven (bringing thoughts-ideas under control). The third Samidha is the space ( from the navel to neck-throat). In this order the three nights of no strength, ignorance and scarcity are passed.
पूर्वो जातो ब्रह्मणो ब्रह्मचारी घर्मं वसानस्तपसोदतिष्ठत्।
तस्माज्जातं ब्राह्मणं ब्रह्म ज्येष्ठं देवाश्च सर्वे अमृतेन साकम्॥
ब्राह्मण से पूर्व साधक ब्रह्मचारी होता है अर्थात् ब्रह्म से पहले प्रकट होने वाला ब्रह्मचारी ब्रह्मी अनुशासन का अभ्यासी होता है। वह ऊर्जा धारण करता हुआ ऊपर उठता है, तब ब्राह्मण के रूप में प्रकट होता है तथा ज्येष्ठ ब्रह्म (पब्रह्म) एवं देवगणों का सान्निध्य प्राप्त करता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.5)
Prior to becoming a Brahman the Sadhak is a celibate i.e., the celibate evolving from the Brahm is disciplined. He absorb energy and rises up and then appear as a Brahman, attaining closeness-nearness of senior Brahm-Par Brahm and demigods-deities.
ब्रह्मचार्येति समिधा समिद्धः कार्ष्णं वसानो दीक्षितो दीर्घश्मश्रुः।
स सद्य एति पूर्वस्मादुत्तरं समुद्रं लोकान्त्संगृभ्य मुहुराचरिक्रत्॥
(पहले कथित ढंग से) समिधाओं को प्रज्वलित करके कृष्णवस्त्र (कृष्णमृग चर्म) धारण करके बढ़े हुए दाढ़ी-मूँछों से युक्त ब्रह्मचारी पूर्व (पहले वाले) समुद्र (सांसारिक भण्डार) से उत्तर (श्रेष्ठतर) समुद्र (दिव्य भण्डारों) तक पहुँच जाता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.6)
The celibate ignite the Samidha, wear Blackbuck's (Indian Antelope) skin, grow beard & moustache, initially attains the ocean-universal storage and then the better storage  i.e., the divine storage.
ब्रह्मचारी जनयन् ब्रह्मापो लोकं प्रजापतिं परमेष्ठिनं विराजम्।
गर्भो भूत्वामृतस्य योनाविन्द्रो ह भूत्वासुरांस्ततर्ह॥
ब्राह्मण जाति को उत्पन्न करने वाला ब्रह्मचारी अमृत गर्भ में विद्यमान रहकर ब्रह्मतेज, श्रेष्ठ लोकों, प्रजापालक सामर्थ्य एवं सर्वश्रेष्ठ स्थिति वाले विराट् को अपने अन्दर जाग्रत करता है। तब वह इन्द्र (नियन्ता बनकर) निश्चित रूप से राक्षसों को समाप्त करता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.7)
The celibate who evolve the Brahman clan, remain in the elixir womb, best abodes, attain capability of nurturing the populace-subjects and the Virat (Purush) within him. Thereafter, he become controller Indr and destroys the demons.
आचार्य स्ततक्ष नभसी उभे इमे उर्वी गम्भीरे पृथिवीं दिवं च।
ते रक्षति तपसा ब्रह्मचारी तस्मिन् देवाः संमनसो भवन्ति॥
(आचार्य के गर्भ में ब्रह्मचारी को नवीन जीवन की प्राप्ति होती है। उसका विवरण देते हुए ऋषि कहते हैं) आचार्य नभ में दोनों बड़े तथा गम्भीर धरती तथा स्वर्गलोक का सृजन् (ब्रह्मचारी के निमित्त) करते हैं। यहाँ पर पृथ्वी पार्थिव शरीर का एवं स्वर्गलोक चेतन प्रवाह का प्रतीक है। आचार्य के गर्भ में ब्रह्मचारी के ये दोनों ही आधार बदल जाते हैं। दोनों में से हीनता, संकीर्णता का निवारण होकर उनमें महत्ता तथा गम्भीरता का समावेश होता है। ब्रह्मचारी अपनी तपः शक्ति से उनकी रक्षा करता है, इसी कारण देवगण उसके साथ सौमनस्यता पूर्वक रहते हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.8)
सौमनस्य :: सद्भाव, प्रसन्नता-आनंद, खुशी, मन की संतुष्टि; goodwill, cheerfulness, gladness, happiness, satisfaction of mind, right understanding.
In the Ashram of the Achary, the celibate attain new lease of life, described here by the Rishi Gan as :- The Achary develop the vast-huge and serious; earth & heavens for the celibate. Here the earth represent the physical body while the heavens describe the conscious flow. His both basis-beliefs are changed in the Guru's Ashram. He looses inferiority, narrowness, & attain significance and seriousness. The celibate protect both of these, with his ascetic powers. Due to this reason the demigods-deities stay with him, with right understanding.
इमां भूमिं पृथिवीं ब्रह्मचारी भिक्षामा जभार प्रथमो दिवं च।
ते कृत्वा समिधावुपास्ते तयोरार्पिता भुवनानि विश्वा॥
प्रथमतः ब्रह्मचारी ने पृथ्वी की भिक्षा ग्रहण की, तदुपरान्त स्वर्गलोक को भी प्राप्त किया। इन दोनों लोकों को समिधा बनाकर उसने ब्रह्मतेज (अग्नि) की आराधना की। इन दोनों के मध्य में ही सम्पूर्ण विश्व विद्यमान है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.9)
The celibate obtained alms from the earth first, followed by the heavens. He used both these abodes as Samidha and worshiped the Brahm Tej (Agni-fire). Entire universe is located within these two.
अर्वागन्यः परो अन्यो दिवस्पृष्ठाद् गुहा निधी निहितौ ब्राह्मणस्य।
तो रक्षति तपसा ब्रह्मचारी तत् केवलं कृणुते ब्रह्म विद्वान्॥
ब्राह्मण की सम्पत्ति निकटवर्ती गुहा (अन्तःकरण अथवा अनुभूति) में एवं स्वर्गलोक के आधार से भी परे स्थित है अर्थात् आचार्य की हृदय गुहा में एक वेदात्मक निधि है एवं दूसरी वेदात्मक निधि उपरि स्थान में है। ब्रह्मचारी उसकी सुरक्षा तपः शक्ति द्वारा करता है। वह तप उसे निश्चितरूप से ब्रह्मविद् बनाता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.10)
Brahman's wealth is present in the nearest cave (innerself and realization) and the heaven much above the roots. Wealth in the form of Veds is embedded in the heart and the upper region (mind). The celibate protect these with Tap Shakti. Tap definitely convert him into a Brahm Vid (who has realised Brahm, who knows the Brahm).
अर्वागन्य इतो अन्यः पृथिव्या अग्नी समेतो नभसी अन्तरेमे।
तयोः श्रयन्ते रश्मयोऽधि दृढास्ताना तिष्ठति तपसा ब्रह्मचारी॥
स्वर्गलोक में एक तेजस् है एवं इस धरती पर दूसरा तेजस् है, ये दोनों अन्तरिक्ष में मिलते हैं। उनसे बलशाली रंश्मियाँ प्रसारित होती हैं। तपः साधना से ब्रह्मचारी उन अलौकिक संचारों का अधिष्ठाता बनता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.11)
First radiance-Aura, is present in the heavens and the second one is present over the earth, both of these meet in the sky-space. Power beams are emitted out of them. Practice of Tap-ascetics makes the celibate the lord of divine flows.
अभिक्रन्दन् स्तनयन्नरुणः शितिङ्गो बृहच्छेपोऽनु भूमौ जभार।
ब्रह्मचारी सिञ्चति सानौ रेतः पृथिव्यां तेन जीवन्ति प्रदिशश्चतस्त्रः॥
अत्यन्त प्रभावशाली अरुण (भूरे) तथा काले वर्ण वाला, गर्जना करने वाला (ब्रह्मचारी मेघ) धरती को उत्पादक तत्त्वों से परिपूर्ण कर देता है। वह धरती तथा पहाड़ों के समतल स्थलों पर वीर्य (उत्पादक तेजस्) का सिंचन करता है, जिसके फलस्वरूप चहुँ दिशाएँ जीवन्त हो उठती हैं अर्थात् समृद्ध हो जाती हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.12)
Very effective brown & black coloured, thunderous (celibate) cloud fills the earth with the vigour, nourishing elements. It nourish the earth-land and hilly terrain with productive materials and irrigate them, due to which all directions become lively i.e., enriched.
अग्नौ सूर्ये चन्द्रमसि मातरिश्वन् ब्रह्मचार्य 1 प्सु समिधमा दधाति।
तासामर्चींषि पृथगभ्रे चरन्ति तासामाज्यं पुरुषो वर्षमापः॥
अग्नि, सूर्य, चन्द्र, वायु तथा जल में ब्रह्मचारी समिधाओं को समर्पित करता है। उनके तेज पृथक्पृ-थक् स्वरूपों से अन्तरिक्ष में विद्यमान रहते हैं। उसी के द्वारा वृष्टि, जल, घी तथा पुरुष आदि समृद्धिशाली बनते हैं अर्थात् तेजः सम्पन्न होते हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.13)
The celibate offer Samidha to Agni-fire, Sury-Sun, Chandr-Moon, Vayu-air, Jal-water. Their Tej remain in the space separately, in different forms. By virtue of them rains, water, Ghee and the Purush become rich-prosperous i.e., acquire Tej.
आचार्यो मृत्युर्वरुणः सोम ओषधयः पयः। जीमूता आसन्तात्वानस्तैरिदं स्व 1 राभृतम्॥ 
आचार्य ही मृत्यु (यम-अनुशासनकर्ता या पूर्व अस्तित्व को नष्ट करने वाले), वरुण (नवसृजनकर्ता), सोम (प्रसन्नताप्रद प्रवाह) औषधि (उपचारक) एवं पयः (पोषणकारी रस-दुग्ध) के सदृश हैं। वो ही सत् प्रवाह सम्पन्न मेघ है; क्योंकि उन्होंने ही (साधक में) यह (नवीन) स्वः (आत्मबोध) भर दिया है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.14)
Achary removes the earlier notions, grow new ideas, fills him with happiness and is like a medicine and the nurturer. He is like the deity of death Yam, the destroyer of earlier existence. He is like Varun creator of new thoughts-ideas. He is like Som the grower of medicines and fluids for nourishment. He is flowing Sat having the clouds. He is the means. He fills the celibate with self realisation.(21.11.2026)
मा घृतं कृणुते केवलमाचार्यो भूत्वा वरुणो यद्यदैच्छत् प्रजापतौ।
तद् ब्रह्मचारी प्रायच्छत् स्वान्मित्रो अध्यात्मनः॥
प्रजापति की जैसी अभिलाषा होती है, उसी के अनुसार आचार्य वरुण बनकर सिर्फ शुद्ध घृत (सार-तेजस्) उत्पन्न करते हैं। ब्रह्मचारी उसे अपने अधीनस्थ करके अपने सखाओं को देता है अर्थात् अपने बन्धुओं को प्रदान करता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.15)
The Achary acts like Varun Dev, as per the desire of Prajapati, generating pure energy-aura. The celibate acquire it and transfer it to his companions-class mates.
आचार्यों ब्रह्मचारी ब्रह्मचारी प्रजापतिः। प्रजापतिर्वि राजति विराडिन्द्रोऽ भवद्वशी॥
ब्रह्मचारी ही आचार्य बनता है तथा वही प्रजा का पालनकर्त्ता-रक्षक-शासक बनता है। ऐसा प्रजापति ही ब्रह्मानुशासन सम्पन्न राज्य करता है; विराट् को अपने अधीनस्थ करने वाला इन्द्र नियंता बनता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.16)
The celibate become the Achary and the ruler for the protection of subjects-populace. Such Prajapati rules, maintaining the discipline enacted by Brahma Ji. He become Indr who bring Virat under his control.
ब्रह्मचर्येण तपसा राजा राष्ट्र वि रक्षति। आचार्यों ब्रह्मचर्येण ब्रह्मचारिणमिच्छते॥
ब्रह्मचर्य तथा तपःसाधना से ही राजा राज्य की सुरक्षा करता है। आचार्य भी ब्रह्मचर्य की शक्ति से ब्रह्मचर्य की आस्था वाले शिष्य की इच्छा करते हैं अर्थात् उनके सृजन का प्रयत्न करते हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.17)
By virtue of celibacy and Tap-ascetics, the king protect the kingdom. The Achary with the strength of celibacy, desire to have the disciple, having faith in celibacy; i.e., inculcate celibacy in him. 
ब्रह्मचर्येण कन्या 3 युवानं विन्दते पतिम्। अनड्वान् ब्रह्मचर्येणाश्वो घासं जिगीर्षति॥
ब्रह्मचर्य-संयम साधना द्वारा ही कन्या युवा पति को प्राप्त करने में समर्थ हो पाती है। वृषभ तथा घोड़े आदि भी ब्रह्मचर्य का पालन करके ही शक्ति वर्द्धक घास की कामना रखते हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.18)
By virtue of the practice of celibacy a girl become capable of having a young husband. Bulls and horses too wish to have strength increasing grass, by virtue of celibacy.
ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमपाघ्नत। इन्द्रो ह ब्रह्मचर्येण देवेभ्यः स्व 1 राभरत्॥
जिस ब्रह्मचर्य रूप तपः शक्ति द्वारा समस्त देवों ने मृत्यु को दूर किया। उसी ब्रह्मचर्य की शक्ति द्वारा देवराज इन्द्र दूसरे देवताओं को अलौकिक तेज या द्युलोक प्रदान करने में सक्षम हुए।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.19)
The power of celibacy which repelled the death off demigods-deities, helped Devraj Indr to become capable of granting divine radiance-aura and heavens to demigods-deities.
ओषधयो भूतभव्यमहोरात्रे वनस्पतिः। संवत्सरः सहर्तुभिस्ते जाता ब्रह्मचारिणः॥
औषधियाँ, वनस्पतियाँ, ऋतुओं के संग गमनशील द्वादश मास वाला वर्ष (संवत्सर), दिन-रात, भूतकाल तथा भविष्यकाल, ये सब जन्म से ही ब्रह्मचर्य के माहात्म्य से युक्त हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.20)
Medicine (Jadi, Buti), vegetation possess the glory of celibacy, accompanying the seasons, years having twelve months, day-night, past & future.
पार्थिवा दिव्याः पूशव आरण्या ग्राम्याश्च ये। अपक्षाः पक्षिणश्च ये ते जाता ब्रह्मचारिणः॥
धरती पर पैदा होने वाले मानव, आकाश में विचरने वाले पंख युक्त पक्षी, जंगल में रहने वाले जानवर, गाँव में रहने वाले जानवर तथा पक्षहीन जानवर ये सब जन्म से ही ब्रह्मचारी होते हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.21)
Human beings born over the earth, birds having feathers & flying in the sky, animals in the forests and villages, wingless-apterous animals, are celabate by birth.
पृथक् सर्वे प्राजापत्याः प्राणानात्मसु बिभ्रति।
तान्त्सर्वान् ब्रह्म रक्षति ब्रह्मचारिण्याभृतम्॥
प्रजा पालक विधाता द्वारा उत्पन्न हुए समस्त प्राणी अपने भीतर प्राण शक्ति को अलग-अलग तरीके से धारण करते हैं। ब्रह्मचारी में स्थित ब्रह्म उनकी सुरक्षा करता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.22)
All living beings created by the nurturer God maintain the power of Air Vital in themselves, in different manner. Brahm present in the celibate protect them.
देवानामेतत् परिषूतमनभ्यारूढं चरति रोचमानम्।
तस्माज्जातं ब्राह्मणं ब्रह्म ज्येष्ठं देवाश्च सर्वे अमृतेन साकम्॥
देवताओं का यह सर्वोत्तम उत्साह वर्द्धक (वर्चस्) ज्योतिष्मान् होकर गतिमान् होता है। उससे उत्पन्न होने वाला ब्राह्मण सम्बन्धी श्रेष्ठ ज्ञान एवं देवतादि सभी अमरत्व से सम्पन्न हो गये हैं।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.23)
Best encouraging splendour of the demigods become dynamic. Best Gyan-knowledge pertaining to the Brahman produces immortality amongest demigods-deities.
ब्रह्मचारी ब्रह्म भ्राजद् बिभर्ति तस्मिन् देवा अधि विश्वे समोताः।
प्राणापानौ जनयन्नाद् व्यानं वाचं मनो हृदयं ब्रह्म मेधाम्॥
ब्रह्मचारी दीप्तिमान् ब्रह्म को धारण करता है अर्थात् चेतन अथवा ज्ञान को धारण करता है, अतएव उसके भीतर सभी देवतागण निहित रहते हैं। ब्रह्मचारी प्राण, अपान, व्यान, वाणी, चित्त, ज्ञान एवं बुद्धि शक्ति को उत्पन्न करता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.24)
Celibate adopts the lustrous Brahm i.e., hold consciousness and enlightenment, thus all the demigods-deities are embedded in him. Celibate produce Pran-Air Vital, Apan, Vyan, Vani-speech, Chitt-mood, Gyan-knowledge and the power of intelligence.
चक्षुः श्रोत्रं यशो अस्मासु धेह्यन्नं रेतो लोहितमुदरम्॥
हे ब्रह्मचारी! आप हमें देखने की शक्ति, सुनने का सामर्थ्य, कीर्ति, धान्य, वीर्य, रुधिर तथा उदर से सम्बन्धित पाचन सामर्थ्य प्रदान करने की कृपा करें।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.25)
Hey Brahmchari-celibate! Grant us the power to listen-hear, see, fame, food grains, potential (production of sperms), blood and capability to digest in the stomach.
तानि कल्पद् ब्रह्मचारी सलिलस्य पृष्ठे तपोऽतिष्ठत् तप्यमानः समुद्रे।
स स्नातो बभ्रुः पिङ्गलः पृथिव्यां बहु रोचते॥
ब्रह्मचारी उपर्युक्त इन सभी के विषय में कल्पनाशील होते हुए जल के निकट तपः साधना में लीन होता है। इस ज्ञानरूपी सागर में तपोनिष्ठ होकर, यह ब्रह्मचारी स्नातक हो जाता है तथा तब वह अत्यधिक तेजवान् होकर, इस भूमण्डल में विशेष रूप से प्रकाशित होता है।(अथर्ववेद, ब्रह्मचर्य सूक्त 11.7.26)
Suitable-deserving celibate think-analyse over all these subjects and practice ascetics-Tap near water bodies. He turn into a graduate having been present in the ocean of knowledge (Guru Ashram) and shine with tremendous aura over the earth, specifically.
Contents of these above mentioned blogs are covered under copyright and anti piracy laws. Republishing needs written permission from the author. 
ALL RIGHTS ARE RESERVED WITH THE AUTHOR.